समाचार

विद्यासागर संत सदन का भव्य शिलान्यास हुआ : मंदिर निर्माण की नींव पूर्णता की ओर


नेमीनाथ स्वर्णोदय धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट कैलिफोर्निया सिटी द्वारा आचार्य भगवान 108 श्री विद्यासागर संत सदन का भव्य शिलान्यास हुआ। व समाज के सहयोग से मंदिर जी की नींव का कार्य पूर्णता की ओर है। पूरे मंदिर का निर्माण पीले पत्थर से किया जाएगा। पढ़िए सतीश जैन (इला बैंक) की यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर! श्री नेमीनाथ स्वर्णोदय धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट कैलिफोर्निया सिटी द्वारा आचार्य भगवान 108 श्री विद्यासागर संत सदन का भव्य शिलान्यास हुआ ।दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि शिलान्यास बाल ब्रह्मचारी अनिल भैया जी के द्वारा विधि विधान से करवाया गया। सहयोग किया पंडित अशोक जी शास्त्री ने। शिलान्यास कर्ता थे- श्री अभय जी – रत्ना जी जैन एवं राकेश जी – मंजू जी जैन (खुरई वाले)। स्वर्ण शिला इंजीनियर श्री अजीत- मीना जैन परिवार के द्वारा विराजित की गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संतोष जैन सर, कार्य अध्यक्ष श्री के एल जैन एवं सचिव अरविंद जैन सर ने बताया कि श्री नेमीनाथ जिनालय का शिलान्यास आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी के आशीर्वाद एवं आर्यिका मां 105 विज्ञान मति माताजी के पावन सानिध्य में 14 दिसंबर 2023 को हुआ था । समाज के सहयोग से मंदिर जी की नींव का कार्य पूर्णता की ओर है। पूरे मंदिर का निर्माण पीले पत्थर से किया जाएगा।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर श्री सुनील जैन (एक्स),आर के जैन (बीएसएनएल) , रमेश जैन, अशोक जैन, राकेश जैन पंपू ,राजीव जैन, रविंद्र जैन , अंकित जैन सहित बहुत समाज जन एकत्रित थे।ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री अजय जैन (एडवोकेट) ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page