महावीर इंटरनेशनल के राजसमंद संभाग की संभागीय संयोजक वीरा वंदना कोठारी न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, बल्कि समाज सेवा और महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में अनेक रचनात्मक प्रोजेक्ट्स की सूत्रधार भी बनी हैं। उनके कार्यों को जिला प्रशासन और समाज द्वारा सराहा गया है।
राजसमंद। महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग की संभागीय संयोजक वीरा वंदना कोठारी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्य किए हैं, वे आज समाज में उदाहरण बन रहे हैं। वे न केवल पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी हैं, बल्कि बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रचनात्मक कार्यक्रमों की योजनाकार भी हैं। आपका “मां-बेटी एग्जीबिशन” एक प्रभावशाली मंच बन चुका है, जिसमें घरेलू महिलाएं अपने हस्तनिर्मित और रेडीमेड उत्पादों के साथ स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हैं। आपके कार्यकाल में आयोजित दो भव्य एग्जीबिशन ने समाज को महिला आर्थिक सशक्तिकरण का सुंदर संदेश दिया।
दोस्ती से सेवा की ओर एक कदम
गोल्डन जुबली समारोह के दौरान आपने एक आकर्षक घड़ी डिज़ाइन की, जिसमें गोल्डन जुबली लोगो था। इसका अनावरण संभागीय सचिव वीर निर्मल सिंघवी द्वारा किया गया। यह प्रतीक महावीर इंटरनेशनल जयपुर मुख्यालय को भेंट किया गया। दिल्ली व जयपुर में आयोजित गोल्डन जुबली के आरंभ व समापन समारोहों में आपकी सक्रिय सहभागिता रही। “दोस्ती से सेवा की ओर एक कदम” अभियान के तहत रीजन-4 में आपको स्वागत काउंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई, जहाँ आपने सभी वीर-वीराओं को तिलक व रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया।
महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह मिली
इसी अभियान से आपके जीवन में एक सुंदर रिश्ता जुड़ा, जब वीर अजीत कोठिया ने आपको राखी बाँधी और पिछले तीन वर्षों से भाई-बहन का यह पावन रिश्ता निभा रहे हैं। वंदना कोठारी को महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलेक्टर, राजसमंद द्वारा सम्मानित किया गया। आपने निशुल्क मेहंदी क्लासेस और कई स्वावलंबन केंद्रों की शुरुआत की, जिससे सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह मिली।













Add Comment