समाचार

उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी ससंघ पहुंचे अहिंसा दी ग्रांड ग्रीन वैली: विहसंत भवन का भूमि शिलान्यास समारोह होगा


अहिंसा दी ग्रांड ग्रीन वैली कुंडोल में प्रथम बार जैन समाज का आधुनिक विहसंत भवन जिसका भूमि शिलान्यास समारोह 14 फरवरी को होगा। इसमें श्री विहसंत सागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। महाराजश्री के मंगल प्रवेश पर अगवानी के लिए पदाधिकारी और समाजजन पहुंचे। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज की प्रेरणा और निर्देशन में फतेहाबाद रोड स्थित अहिंसा दी ग्रांड ग्रीन वैली कुंडोल में प्रथम बार जैन समाज का आधुनिक विहसंत भवन जिसका भूमि शिलान्यास समारोह 14 फरवरी को होने जा रहा है। जिसके लिए उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने दो महीने बाद पुनः भिंड से मंगल विहार कर बाह, फतेहाबाद होते हुए 13 फरवरी को कार्यक्रम स्थल अहिंसा दी ग्रांड ग्रीन वैली कुंडोल फतेहाबाद रोड में मंगल प्रवेश किया।

पदाधिकारियों ने आशीर्वाद लिया

यहां पहुंचने पर आगरा जैन समाज और विहसंत सागर चौरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपाध्यायश्री ससंघ का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जगह-जगह गुरुदेव की अगवानी कर मंगल आरती उतारी गई।

अगवानी के समय यह रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,जगदीश प्रसाद जैन,रोहित जैन अंहिसा,अजीत जैन,पारस जैन कंसल मनोज जैन बाकलीवाल,शैलेन्द्र जैन रपरिया, यशपाल जैन,नरेश जैन, अंकुश जैन, अनिल जैन,संजीव जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page