समाचार

सम्मेद शिखरजी तीर्थ की 9 दिवसीय धार्मिक यात्रा का लिया पूर्ण पुण्य लाभ: 28 नवंबर से 6 दिसंम्बर तक हुई यात्रा


दिगंबर जैन धार्मिक तीर्थ यात्रा संघ की ओर से 9 दिवसीय तीर्थ यात्रा करवाई गई। इसमें तीर्थ यात्रा महासंघ के पदाधिकारियों ने लाभ अर्जन किया। सम्मेद शिखर जी समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। पढ़िए जयपुर से यह खबर…


जयपुर। दिगंबर जैन धार्मिक तीर्थ यात्रा संघ महारानी फार्म ने 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या के नेतृत्व में सम्मेद शिखरजी, भुवनेश्वर उड़ीसा की धार्मिक यात्रा सफ़लता पूर्वक संपन्न करवाई।

इन्होंने की धार्मिक यात्रा

यात्रा संघपति बीना के अनुसार यात्रा संघ में विशेष रूप से पुलक मंच परिवार के सदस्य संरक्षक अनिल जैन, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, शाखा अध्यक्ष महावीर मंजू सेवा वाले, शाखा महामंत्री अनिल-रेखा झांझरी, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, अनिता बड़जात्या, समाज सेवी अनिल गदिया बयाना वाले आदि ने यह धार्मिक यात्रा की।

इन तीर्थ और मंदिरों के किए दर्शन

सभी ने सम्मेद शिखरजी, खंड गिरी, उदयगिरी, भुवनेश्वर, जगन्नाथपुरी, निमियाघाट आदि के दर्शन किए। यात्रा के दौरान मधुवन स्थित निर्माणाधीन गुणायतन का अवलोकन किया। विश्व प्रसिद्ध कोणार्क में सूर्य मंदिर के दर्शन किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page