समाचार

नवागढ़ गुरुकुलम् के गौरवशाली तीन छात्रों को शिक्षा के लिए भेजा : अकलंक शरणालय रेवाड़ी में अध्ययन करेंगे छात्र


निकटवर्ती जैन तीर्थ प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में पंडित गुलाब चंद्र पुष्प की स्मृति में संचालित श्री नवागढ़ गुरुकुलम ने अपने 5 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। गुरुकुलम से शिक्षा प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को श्री अकलंक शरणालय रेवाड़ी जो मुनि श्री प्रणम्य सागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित है। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन/राजेश रागी की रिपोर्ट… 


बकस्वाहा। निकटवर्ती जैन तीर्थ प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में पंडित गुलाब चंद्र पुष्प की स्मृति में संचालित श्री नवागढ़ गुरुकुलम ने अपने 5 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। गुरुकुलम से शिक्षा प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को श्री अकलंक शरणालय रेवाड़ी जो मुनि श्री प्रणम्य सागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित है। वहां अध्ययन करने के लिए भेजा गया। वहां इन छात्रों ने अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधि एवं शिक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। आयुष जैन भगवां, ऋतिक जैन गुलगंज एवं संभव जैन खरगापुर में प्रथम पांच छात्रों में प्रथम द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर श्री नवागढ़ गुरुकुलम का गौरव एवं मान बढ़ाया है।

बधाई एवं शुभकामना

श्री नवागढ़ गुरुकुलम अतिशय क्षेत्र नवागढ़ एवं पंडित गुलाबचंद पुष्प स्मृति ट्रस्ट की ओर से इन छात्रों को बधाई दी गई। इन्होंने गुरुकुलम का ही नहीं जैन संस्कृति एवं जैन संस्कारों का बहुमान करते हुए समाज का गौरव बढ़ाया है। श्री नवागढ़ गुरुकुलम संस्थापक ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैया के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष योग्य छात्रों को विभिन्न स्थान पर शिक्षा हेतु भेजा जाता है। खुरई गुरुकुलम में अध्ययनरत छात्रों में से दो छात्रों ने विशेष स्थान प्राप्त किया है एवं बढ़िया जिला टीकमगढ़ में संचालित सर्वोदय जो आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज के आशीर्वाद से संचालित है में अध्ययनरत 12 छात्रों में से 8 छात्रों ने प्रवीण्य सूची में में स्थान प्राप्त कर श्री नवागढ़ गुरुकुलम का गौरव बढ़ाया है। छात्रों के परिजनों एवं शिक्षकों के लिए सभीकी ओर से बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं आपके सहयोग से ही इन छात्रों को गौरव में स्थान प्राप्त हुआ है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page