समाचार

उपाध्यायश्री के करकमलों से दीक्षित हुए बालक आदि कुमार : पंचकल्याणक महोत्सव में उमड़ी आस्था की अविरल धारा


इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर स्थित श्री सर्वताभद्र जिनालय के श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में भव्य आयोजन निरंतर जारी है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर स्थित श्री सर्वताभद्र जिनालय के श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में भव्य आयोजन निरंतर जारी है। यह महोत्सव आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आध्यात्मिक ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। प्रतिदिन प्रातःकाल प्रभु के अभिषेक,शांतिधारा एवं भव्य पूजन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होता है।श्रद्धालु महापूजन एवं विभिन्न विधानों में श्रद्धापूर्वक भाग लेकर धर्माराधना में लीन हो रहे हैं। मंत्रोच्चार से गूंजता पूरा परिसर दिव्यता और आस्था का अद्भुत वातावरण प्रस्तुत कर रहा है।

पंडित जय निशांत भैया जी एवं संदीप जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में सभी धार्मिक क्रियाएं विधिवत संपन्न कराई जा रही हैं। 25 अप्रैल को तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति देखने को मिली। अष्ट द्रव्यों से पूजन नियम-विधान और मांगलिक क्रियाओं के बीच श्रद्धालुओं ने उपाध्यायश्री की मंगलवाणी का रसपान किया। जिससे वातावरण भाव-विभोर हो उठा। दोपहर में आदि कुमार के विवाह एवं राज्याभिषेक का भव्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा|जिसमें 3200 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण की दिव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पश्चात वैराग्य प्रसंग, भरत-बाहुबली को राज्य हस्तांतरण की झांकी तथा बालिका द्वारा प्रस्तुत नीलांजना नृत्य ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की।सौधर्म इन्द्र दिलीप जैन द्वारा तीर्थंकर का दीक्षा अभिषेक सम्पन्न कराया गया।इसके पश्चात सुदर्शन पालकी में विराजमान होकर तीर्थंकर बालक दीक्षा वन की ओर अग्रसर हुए। इस दिव्य क्षण में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने अपने करकमलों से जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान कर पूरे जैन समाज को गौरवान्वित किया।इस अवसर पर बाहर से पधारे अतिथियों को आयोजक समिति द्वारा सम्मानित किया गया।जिससे समाज में सेवा, समर्पण और धार्मिक निष्ठा के भाव और अधिक प्रबल हुए। सायंकाल श्रद्धालुओं ने श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती कर भक्ति का आनंद लिया।

काव्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी

शाम 7 बजे से आगरा के कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका सत्यवादी हरिश्चन्द्र का प्रभावशाली मंचन किया गया।साथ ही सुप्रसिद्ध अनामिका जैन अम्बर एवं सौरभ सुमन जी ने काव्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें अनामिका जैन अम्बर ने अपनी कविताओं से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल एवं उमेश जैन द्वारा किया गया। आगामी कार्यक्रमों में 26 अप्रैल को तीर्थंकर बालक का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा| और रात 8:00 बजे से इंदौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक रुपेश जैन द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन,निर्मल मोठया, रोहित जैन अहिंसा,हीरालाल बैनाड़ा, रजत जैन,पंकज जैन,पारस जैन कंसल,अमित जैन,राजीव जैन,सुरेश जैन,सुमेर जैन पांड्या,नरेंद्र जैन, नीरज जैन,मनोज जैन बल्लो,शैलेन्द्र जैन,प्रवीन जैन,मुरारीलाल जैन, दीपक जैन,विशाल जैन,कमल जैन, विष्णु भगवान जैन,सहित समस्त जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page