समाचार

श्री सर्वतोभद्र जिनालय में तीन दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ: 48 दीपक अर्पित कर की आराधना 


न्यू आदर्श नगर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय के प्रथम स्थापना वर्ष पर श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार की ओर से तीन दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ समापन मंगलवार को किया गया। भक्तों ने एक ही धुन पर 48 काव्यों का वाचन किया। भगवान आदिनाथ की मंगल आरती की। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए, यह खबर…


आगरा। बल्केश्वर स्थित न्यू आदर्श नगर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय के प्रथम स्थापना वर्ष के अवसर पर श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार की ओर से तीन दिवसीय श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन 13 मई को हुआ। इसमें उपस्थित सभी भक्तों ने एक ही धुन पर 48 काव्यों का वाचन कर भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष 48 दीपक अर्पित कर श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ का समापन किया। समापन के बाद प्रभु आदिनाथ के चित्र को साक्षी मानकर मंगल आरती की। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य संयोजक रजत जैन ,राजीव जैन समस्त श्री सर्वतोभद्र जिनालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page