समाचार

वात्सल्य सेवा समिति ने वितरित किए परिंडे: पक्षियों को दाना-पानी रखने का दिलाया संकल्प 


वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी की ओर परिडे़ बांटे गए। शाहगंज स्थित मारुति एनक्लेव के लक्ष्मीनगर फेस 2 में कार्यक्रम रखा गया। पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प दिलाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। आगरा से शुभम जैन पढ़िए, यह खबर…


आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी की ओर से सेवा कार्य के तहत भीषण गर्मी से पक्षियों को राहत देने के लिए शाहगंज स्थित मारुति एनक्लेव के लक्ष्मीनगर फेस 2 में परिंडे वितरण कार्यक्रम मंगलवार को रखा गया। जिसमें वात्सल्य सेवा समिति की महिलाओं ने जरूरतमंद लोगों को परिंडे वितरित किए और सभी को दाना-पानी रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन, रिंकी जैन, पुष्पा जैन, कविता जैन, करूणा जैन, अंजू जैन, रतिभा जैन, रागिनी जैन मानवी जैन, नांदनी जैन, समस्त वात्सल्य सेवा समिति की सदस्य उपस्थिति रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page