समाचार

चातुर्मास की तैयारियों को लेकर जैन समाज की बैठक : युवाओं को सौंपी गईं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां


महरौनी में दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज के सानिध्य में चातुर्मास की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक आयोजित हुई। विभिन्न समितियों को दायित्व सौंपे गए तथा युवाओं से धर्म, सेवा और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।


महरौनी। नगर में विराजमान दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज के सानिध्य में आगामी चातुर्मास की तैयारियों को लेकर आचार्य श्री विद्यासागर सभागार में जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में धार्मिक आयोजनों, व्यवस्थाओं एवं समाज की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों एवं युवाओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।

चातुर्मास को भव्य एवं अनुशासित बनाने का संकल्प

बैठक में दिगम्बर जैन पंचायत समिति, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री चंद्रप्रभु मंदिर कमेटी, श्री शांतिनाथ मंदिर कमेटी एवं श्री यशोदय सुधा व्यायामशाला के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से चातुर्मास को अनुशासित, भव्य एवं धर्ममय बनाने का संकल्प लिया।

युवाओं से धर्म और सेवा में आगे आने का आह्वान

मुनि श्री विकौशल सागर जी महाराज ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि चातुर्मास आत्मशुद्धि, स्वाध्याय, साधना और संस्कारों को जीवन में उतारने का श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने युवाओं से धर्म, सेवा एवं संगठन की भावना के साथ आगे बढ़कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।

नियमित धार्मिक गतिविधियों की दी जानकारी

बैठक में बताया गया कि श्री अजितनाथ धाम में प्रतिदिन प्रातः भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन, दोपहर में शास्त्र अध्ययन एवं स्वाध्याय तथा सायंकाल बच्चों के लिए धार्मिक शिक्षा वर्ग नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक रविवार को मुनिश्री के प्रवचनों पर आधारित विशेष प्रश्नमंच भी आयोजित किया जाता है, जिसमें सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया जाता है।

समाजजनों ने संभाली विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

बैठक के अंत में चातुर्मास के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, सेवा व्यवस्थाओं एवं जनसहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष पवन मोदी, वीरेंद्र डोगरिया, यशोदय तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष राजा चौधरी, मुकेश सर्राफ, पंकज सिंघई, राजू नूना, अनिल सिलौनिया, अंकित चौधरी, नरेंद्र मलैया, सामंत भायजी, काले लौडुआ, डॉ. विक्रम बहादुर, संतोष सिलौनिया, अंकुश कठरया, राजेश खिमलासा, सुनील सराफ, आशू पारौल, अभिषेक मोदी, विजय खजुरिया, प्रियंक बाजा, मयंक, शानू कठरया, आशीष बड़कुल, महेंद्र जैन, नितिन सतभैया, सनिल, संयम बजाज, प्राशु मोदी, राजेश बाजना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

धर्म, संगठन और संस्कारों का संदेश

बैठक में सभी ने चातुर्मास को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, अनुशासन, सेवा और संगठन को मजबूत करने का माध्यम बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page