समाचार

निकाली गई भव्य कलश यात्रा : संत गुरुदेव श्री कौशिक जी महाराज द्वारा तीन दिवसीय हनुमंत कथा प्रारंभ  


श्री शेष यायी मन्दिर बिरला ग्राम में आचार्य गुरुदेव श्री कौशिक जी महाराज द्वारा हनुमंत कथा के पावन अवसर पर गायत्री मन्दिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिस में महिला द्वारा केसरिया वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख भजन की धुन पर नृत्य व पुरुष जय कारों का नारा कर चल रहे थे। परमपूज्य गुरुदेव श्री कौशिक जी महाराज बग्घी में विराजमान थे। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…


नागदा। श्री शेष यायी मन्दिर बिरला ग्राम में आचार्य गुरुदेव श्री कौशिक जी महाराज द्वारा हनुमंत कथा के पावन अवसर पर गायत्री मन्दिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिस में महिला द्वारा केसरिया वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख भजन की धुन पर नृत्य व पुरुष जय कारों का नारा कर चल रहे थे। परमपूज्य गुरुदेव श्री कौशिक जी महाराज बग्घी में विराजमान थे।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व महिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी, जिसमे, शामिल राष्टीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री से सुनील विक्रम सिंह यादव, उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, प्रदेश कॉर्डिनेटर सुनील सेठिया (भारत प्रिंटिंग), प्रदेश महामंत्री सोहन वर्मा, जिला मंत्री मुकेश मेहरा, मनोज पोरवाल, संस्थापक मालती सुनील सिंह यादव, उज्जैन जिला संगठन मंत्री शिखा गुप्ता, जिला शिक्षा मंत्री प्रीति खंडेलवाल, उज्जैन जिला सक्रिय सदस्य संतोष सांवरिया, उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया, तहसील अध्यक्ष जीवन लाल जैन चाय वाले एवं टीम के अन्य सक्रिय सदस्य एवं आदि कई सामाजिक कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद थे।

सरकारी अस्पताल चौराहे पर अनंत श्री पौधा रोपण सामाजिक समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर गुरुदेव श्री का स्वागत वंदन कर आगवानी की गई, जिसमे बजरंग सिंह चौहान, हिम्मत पोरवाल, राजेश कुमार यादव, सुरेश कुमार पाल, देवेंद्र कुमार नागर, उर्मिला डांगरा, चंदन सिंह यादव आदि के द्वारा गुरुदेव की आगवानी की गई।

कई सामाजिक संस्था द्वारा भी कलश यात्रा का शर्बत, फल वितरित कर स्वागत किया गया। यात्रा बिरला मंदिर पहुंची। वहां पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा फरियाली खिचड़ी व छाछ वितरित की गई। बिरला मन्दिर में शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा का गुरुदेव श्री के द्वारा वाचन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page