आचार्यश्री विशुद्व सागरजी के परम प्रभावक शिष्य बाल ब्रह्मचारी अनिकेत भैया का 22 वां अवतरण दिवस हर्ष और उल्लास के साथ नगर में मनाया गया। इसमें गृहस्थ जीवन के मामा-मामी के परिवार द्वारा इस उत्सव को मनाया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट…
भिंड। आचार्यश्री विशुद्व सागरजी के परम प्रभावक शिष्य बाल ब्रह्मचारी अनिकेत भैया का 22 वां अवतरण दिवस हर्ष और उल्लास के साथ नगर में मनाया गया। इसमें गृहस्थ जीवन के मामा-मामी के परिवार द्वारा इस उत्सव को मनाया गया। जिस दृश्य को देखते हुए जब एक पुत्र अपने मां और पिता के चरण पखारता है तुरंत उसी क्षण पिता और मां भावुक होकर अपने पुत्र के पद प्रक्षालन करने लगते हैं, उस पल को देखकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भावुक हो जाते हैं और सबकी आंखे नम हो जाती हैं। सब अपना जन्मदिन केक काटकर मानते हैं, वहीं नगर गौरव अनिकेत भैया ने अपने मम्मी-पापा के पद प्रक्षालन कर मनाया। अवतरण दिवस पर जिसमें मुख्य रूप से राजेंद्र जैन, प्रेमवती जैन, विमल जैन, रवि जैन, चेतू जैन, शिल्पा जैन, कल्पना जैन, मेघा जैन, रविंद्र जैन, नीरज जैन, ललित जैन, सोनू जैन, मोनू जैन, पारुल जैन, आरती जैन, काजल जैन, रानी जैन, मोनू जैन, शिवम जैन, अमर जैन, सौरव जैन यह उनके गृहस्थ जीवन के बहन भैया उपस्थित रहे।













Add Comment