महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन सिटी ने सेवा पखवाड़े के दसवें दिवस राजस्थान पेंशनर्स समाज के सदस्यों को जीवन रक्षक किट वितरित कर हार्ट अटैक की आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया जैन की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के दसवें दिवस महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन सिटी द्वारा मंगली देवी स्कूल, न्यू कॉलोनी में राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा, कुचामन के सदस्यों को जीवन रक्षक किट वितरित की गई।
गोल्डन आवर में उपचार का उद्देश्य
संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि जीवन रक्षक किट का उद्देश्य हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले “गोल्डन आवर” के दौरान प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। किट में शामिल दवाएं सीने के दर्द को कम करने, रक्त के थक्के बनने से रोकने तथा संकुचित रक्त वाहिकाओं को खोलने में सहायक होती हैं, जिससे समय रहते मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है।
किट के उपयोग की दी जानकारी
कार्यक्रम में राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा, कुचामन के अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़, संगठन मंत्री सुरेश कुमार गोड, सचिव नंदकिशोर बिडसर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभी को जीवन रक्षक किट प्रदान करने के साथ उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
सेवा कार्यों का हुआ सम्मान
पेंशनर्स समाज के पदाधिकारियों ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सहयोग के लिए महावीर इंटरनेशनल के सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
‘अपना घर’ में कराया भोजन
सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संस्था की प्रेरणा से सुरेश कुमार–अमित कुमार गंगवाल परिवार (लादड़िया वाले, भीवंडी) द्वारा ‘अपना घर’ में निवासरत 64 प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।
अनेक सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा विजयकोर बिडसर, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर कमल गोड, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment