समाचार

भिंड में भगवान श्री 1008 नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धापूर्वक मनाया : 22 परिवारों ने किया अभिषेक एवं निर्वाण लाडू अर्पित


भिंड स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्री नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर 22 परिवारों ने अभिषेक, शांतिधारा एवं निर्वाण लाडू अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन भक्तिभाव एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।


भिंड। श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, गौरी किनारा में जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 नेमीनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज, पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा मुनि श्री 108 विनयसागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री 105 विजिज्ञासा माताजी ससंघ के मंगल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन

प्रातः श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। प्रथम कलश से अभिषेक का सौभाग्य राहुल जैन (पुरानी बस्ती) को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही शैलू जैन (LIC), दीपू जैन, पारस जैन (रानी विरागवा), नेमीचंद–आशा जैन, राजू जैन, अनीश जैन, गोपाल जैन, श्रेयांश, दीपक, राकेश, कृष्णा, भोलू, आनंद, संभव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

22 परिवारों ने अर्पित किया निर्वाण लाडू

मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर 22 परिवारों ने भगवान श्री नेमीनाथ के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक निर्वाण लाडू अर्पित किया। मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य महेंद्र जैन, शैलू जैन (LIC), समर्थ, पारस जैन, बड़े लाला जैन, अमित, सुनील जैन, लौटनलाल जैन, मनोज–राखी जैन, स्वरूपचंद्र जैन, मनीष जैन, पुष्पा जैन, मिथलेश जैन, नवीन–प्रवीण जैन, दिनेश जैन, आकाश जैन, नेमीचंद जैन, गोपाल जैन, राजकुमार जैन एवं भोलू जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

महाआरती एवं धार्मिक जानकारी

महाआरती का सौभाग्य श्री चंद्रप्रभु महिला मंडल एवं विराग-विशुद्ध बहु मंडल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक शैलू जैन (LIC) ने बताया कि भगवान श्री नेमीनाथ का जन्म शौरीपुर (बटेश्वर) में हुआ तथा गिरनार (जूनागढ़) से उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चचेरे भाई होने का भी उल्लेख किया।

युवा समिति ने किया आयोजन

इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन एवं व्यवस्थापन श्री 1008 चंद्रप्रभु युवा समिति, गौरी किनारा, भिंड द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान नेमीनाथ के जयघोष एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page