‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ और ‘जीयो और जीने दो’ के पावन संकल्प के साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी) द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामन सिटी। ‘सबकी सेवा, सबको प्यार’ और ‘जीयो और जीने दो’ के पावन संकल्प के साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था की प्रेरणा से एक गुप्त सज्जन के सहयोग द्वारा शाकंभरी मंदिर से शाकंभरी गेट तक जीव-दया का अनुपम उदाहरण पेश किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत बेजुबान पशुओं के लिए 8 नए सीमेंटेड बिलल्या (नाद) रखवाए गए। अब क्षेत्र में कुल 43 बिलल्या हो चुकी हैं, जिन्हें वॉटर टैंकर की मदद से पानी से लबालब भरवाया गया। इसके साथ ही आसमान से बरसती आग के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 21 नए परिंडे बांधकर उनमें पानी व दाना डाला गया। संस्था द्वारा अब तक कुल 51 परिंडे लगाए जा चुके हैं, जिन्हें नियमित रूप से भरने का दृढ़ संकल्प भी लिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संस्था द्वारा पूर्व में रोपे गए पौधों को भी पानी पिलाया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि पशु-पक्षियों की सेवा ही सबसे सच्ची और पवित्र सेवा है। यह सेवा अभियान कोरोना काल से लगातार बिना रुके चल रहा है। इस मानवीय कार्य में वीर रामावतार गोयल, वीर अजीत पहाड़िया, दर्श पहाड़िया, रतनलाल मेघवाल, बाबूलाल जांगिड़ और तारेश कुमावत ने अपना सक्रिय श्रमदान देकर सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में वीर सुभाष पहाडिया ने इस पुनीत कार्य में जुटे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने आमजन से भी अपील की है कि ‘साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम। आओ अपना फर्ज निभाएं, प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं।’













Add Comment