समाचार

श्री बीसा नरसिंहपुरा मेवाड़ी दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजन : स्नेह सम्मेलन एवं वरिष्ठों का सम्मान कार्यक्रम 30 जुलाई को


श्री बिसा नरसिंहपुरा, राजस्थान सें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निवासरत मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों द्वारा मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों का स्नेह सम्मलेन एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


रायपुर। श्री बिसा नरसिंहपुरा, राजस्थान सें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निवासरत मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों द्वारा मेवाड़ी दिगम्बर जैन सदस्यों का स्नेह सम्मलेन एवं वरिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है। मेवाड़ी समाज के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि मेवाड़ी समाज का यह सम्मलेन राजधानी रायपुर में प्रथम बार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के सभी सदस्य जो की कई वर्षों से राजधानी रायपुर में निवास कर रहे है, उन्हें एक ही छत के नीचे इकठ्ठा कर सभी को एकता के सूत्र में बांधना है, जिससे समाज के सभी सदस्यों का आपस में स्नेह एवं सौहार्द हमेशा बना रहे।

ऐसा प्रयास पहली बार किया जा रहा है, यह कार्यक्रम 30 जुलाई रविवार को वृन्दावन हाल सिविल लाइन मे शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें सर्वप्रथम मंगलाचरण सें कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अन्त में समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस कार्यक्रम में मेवाड़ी समाज के सदस्य सपरिवार आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल सभी के लिए संध्या स्वरुचि भोजन की भी व्यवस्था रखी गयी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page