समाचार

जैन तीर्थ टिकटोली में होगी सिद्धों की आराधना : 17 से 25 मार्च तक होगा सिद्धचक्र विधान


 प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैयाजी मुरैना के अनुसार श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली -दूमदार (जौरा) मुरैना के जिन मंदिर में 17 मार्च से 25 मार्च तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का नौ दिवसीय आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में निरंतर आठ दिवस सिद्धों की आराधना की जायेगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट….


मुरैना। जैन तीर्थ टिकटोली जैन मंदिर में सिद्ध परमेष्ठि की आराधना के तहत निरंतर 8 दिन जिनेंद्र प्रभु की भक्ति के साथ सिद्धों की आराधना का आयोजन होने जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैयाजी मुरैना के अनुसार श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली -दूमदार (जौरा) मुरैना के जिन मंदिर में 17 मार्च से 25 मार्च तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का नौ दिवसीय आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में निरंतर आठ दिवस सिद्धों की आराधना की जायेगी। भजन गायक एवं संगीतकार मनीष जैन एंड पार्टी अपनी संगीतमय स्वर लहरी के साथ सिद्ध परमेष्ठियों को अर्घ्य समर्पित कराएंगे। विधान में सम्मिलित होने वाले सभी सधर्मी बंधुओं के आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था पुण्यार्जक परिवार की ओर से क्षेत्र पर की गई है। इस अनुष्ठान में महेंद्रकुमार शास्त्री मुरैना, हरिश्चंद शास्त्री सागर, पवन दीवान सागर, संजय शास्त्री सिहोनियां, चक्रेश शास्त्री मुरैना, शुभम शास्त्री ग्वालियर, देवेंद्र जैन जौरा, मनोज जैन मुरैना को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पंडित नमन भैया सागर के विधानाचार्यत्व में सम्पूर्ण अनुष्ठान संपन्न होगा।

घटयात्रा से होगी शुरुआत

आयोजन के प्रथम दिन 17 मार्च को देव, गुरु आज्ञा, घट यात्रा, ध्वजारोहण, सकलीकरण, शुद्धि, जिनेंद्र प्रभु की पूजनादि के पश्चात विधान का शुभारंभ होगा। विधान के मध्य प्रतिदिन शाम को महा आरती, शास्त्र सभा, प्रवचन एवम रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें। अंतिम दिन 25 मार्च को विश्व शांति की कामना के साथ महायज्ञ किया जायेगा। हवन आदि के पश्चात श्री जिनेंद्र प्रभु को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की वापसी पर श्री जिनेंद्र प्रभु को पांडुक शिला पर विराजमानकर इंद्रों द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा । कार्यक्रम के समापन पश्चात पुण्यार्जक परिवार विनयकुमार, राजेशकुमार, प्रदीपकुमार, अनिलकुमार, प्रतिककुमार जैन पद्मावती पुरवाल परिवार आगरा की ओर से सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है। पुण्यार्जक परिवार, तीर्थक्षेत्र टिकटोली कमेटी, आगरा सकल जैन समाज ने सभी सधर्मी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में विधान में सम्मिलित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page