आगरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-07 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के अंतर्गत शांतिनाथ युवा मंच की नई समिति सर्वसम्मति से गठित की गई, जिसमें युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों को विशेष दायित्व सौंपे गए। पढ़िए राहुल जैन की खास रिपोर्ट…
आगरा के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, सेक्टर-07 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के अंतर्गत श्री शांतिनाथ युवा मंच की नई कमेटी सर्वसम्मति से गठित की गई।
इस समिति में संरक्षक के रूप में श्री राकेश जैन “पेंट”, श्री राकेश जैन (टीचर) और श्री जितेश जैन को चुना गया। अध्यक्ष पद पर श्री आलोक जैन (अध्यापक), मंत्री पद पर चौधरी सिद्धार्थ जैन (ठेकेदार), कोषाध्यक्ष पद पर श्री मोहित जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रशांत जैन का चयन किया गया।
इसके साथ ही संगठन मंत्री के रूप में श्री विपुल जैन, सांस्कृतिक मंत्री श्री दीपेश जैन, प्रचार मंत्री श्री चंदन जैन तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री राहुल जैन को दी गई।
मुनित्यागी व्यवस्था में श्री विपिन जैन (छोटू), श्री अभिषेक जैन (ज्योति साइन), श्री विशाल जैन और श्री शुभम् जैन शामिल किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री वैभव जैन, श्री आदिश जैन, श्री दीपक जैन (बैनाडा), श्री अनंत जैन (निमोरब), श्री अनंत जैन (सेक्टर-1), श्री संजय जैन, श्री सिद्धांत जैन और श्री हर्षित जैन (सेक्टर-7) को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित समिति के गठन से समाज में उत्साह का माहौल है और युवाओं को संगठनात्मक कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।













Add Comment