समाचार

पर्वराज पर्यूषण के अवसर पर ‘श्री महावीर जी’ मूवी प्रदर्शित: प्रीमियर शो में धर्म संस्कृति का परचम लहराया 


पर्वराज पर्यूषण पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के प्रसिद्ध कांच मंदिर में रात्रि को बहुत ही शानदार मूवी ‘श्री महावीर जी’ का प्रीमियम शो रखा गया। फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर एवं फिल्म के कलाकारों की उपस्थिति में कांच मंदिर प्रांगण में सैकडों समाज जन की उपस्थिति में फिल्म प्रदर्शित की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। पर्वराज पर्यूषण पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के प्रसिद्ध कांच मंदिर में रात्रि को बहुत ही शानदार मूवी ‘श्री महावीर जी’ का प्रीमियम शो रखा गया। फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर एवं फिल्म के कलाकारों की उपस्थिति में कांच मंदिर प्रांगण में सैकडों समाज जन की उपस्थिति में फिल्म प्रदर्शित की गई। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ‘श्री महावीर जी’ मूवी में धर्म संस्कृति और अतिशय क्षेत्र महावीर जी के इतिहास के बारे में बताया गया है।

इसमें युवा और बच्चे अपने धर्म संस्कृति और समाज एवं तीर्थ क्षेत्र के इतिहास को सुरक्षित रखने और जैन धर्म की पताका लहराते हुए समाज संस्कृति को गौरवान्वित करने की प्रेरणा से ओतप्रोत फिल्म बहुत ही शानदार जानदार थी। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी कमलेश कासलीवाल, अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या, प्रदीप चौधरी, राकेश विनायका, प्रदीप गंगवाल, प्रिंसपाल टोंग्या, रितेश पाटनी, संजय पापडीवाल आदि समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page