समाचार

शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी 27 को टोंक में : प्रमुख चिंतक, विचारक, संपादक, पत्रकारों का मिलेगा मार्गदर्शन 


आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज का आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में मनाया जा रहा है। आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव में कई कार्यक्रम किए जा रहे है। आचार्यश्री वर्धमानसागरजी महाराज चातुर्मास टोंक में है। शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी रविवार 27 जुलाई को श्री दिगंबर जैन नसिया में रखी गई है। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक। आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज का आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में मनाया जा रहा है। आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव अंतर्गत 2024-2025 में अनेक आयोजन किए जा रहे है। आचार्यश्री वर्धमानसागरजी महाराज का 57 वां चातुर्मास टोंक में हो रहा है। विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी रविवार 27 जुलाई को श्री दिगंबर जैन नसिया में रखी गई है। संगोष्ठी संयोजक राजेंद्र जैन महावीर ने बताया कि आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज के व्यक्तित्व-कृतित्व के साथ सामाजिक संदर्भ में देश के पत्रकारों, संपादकों के लिए आचार्य वर्धमान सागरजी ससंघ व प्रमुख चिंतक, विचारक, संपादक, पत्रकारों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

27 जुलाई को प्रातःकाल 7.30 से 8 बजे तक रजिस्ट्रेशन, प्रातः 8 से 10.30 बजे प्रथम उद्घाटन सत्र, उपरांत संघ आहारचर्या, प्रातः 11.30 से 12 बजे आचार्य संघ सान्निध्य में परिचय, दोप. 1से 2 बजे परस्पर संवाद, 2 से 3.30 बजे तक द्वितीय सत्र, 4 से 5.30 तक समापन, सम्मान सत्र होगा। शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी का निर्देशन वरिष्ठ संपादक लेखक डॉ. चिरंजीलाल बगड़ा कोलकाता करेंगे।

आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी समारोह समिति, आचार्य श्री वर्धमानसागरजी महाराज चातुर्मास कमेटी टोंक (राजस्थान) ने सभी जैन पत्रकार संपादकों से संगोष्ठी में पधारने की अपील की है। टोंक नगर निवाई रेलवे स्टेशन से 30 किमी, सवाई माधोपुर से 80 किमी., जयपुर से 100 किमी दूर स्थित है, जो जयपुर कोटा के मध्यहै। स्थानीय जानकारी के लिए पवनजी जैन कंटान संपर्क किया जा सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page