समाचार

दस्तक अभियान के शुभारंभ में किया सेवा कार्य: जैन मिलन अरिहंत भिंड की सहभागिता की सराहना 


कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिले के नागरिकों से दस्तक अभियान और स्टॉप डायरिया कैम्पेन में भाग लेने की अपील की गई है। बताया गया कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में 8 प्रतिशत मृत्यु दर का एक कारण डायरिया है अतः सरकार ने आज से दस्तक अभियान आरंभ किया है। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा जिले के नागरिकों से दस्तक अभियान और स्टॉप डायरिया कैम्पेन में भाग लेने की अपील की गई है। बताया गया कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में 8 प्रतिशत मृत्यु दर का एक कारण डायरिया है अतः सरकार ने आज से दस्तक अभियान आरंभ किया है। जिस का उद्देश्य छोटे बच्चों में निमोनिया, डायरिया, कुपोषण, एनीमिया, हाई रिस्क बचपन की जानलेवा बीमारियों की शीघ्र पहचान एवं उपचार करना है। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड क्रमांक 5 की 5/3 आंगनबाडी में दस्तक अभियान का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद हेमू राहुल जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम मंे जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू और अन्य पदाधिकारी भी मौजुद रहे। आंगनबाडी संचालित करने वाली एएनएम मंजू राजपूत, आंगनबाडी कार्यकर्ता मीरा प्रजापति, सहायिका मोहिनी ओझा द्वारा बताया गया कि आंगनबाडी में बच्चों की हीमोग्लोबिन की जांच, विटामिन ए की खुराक , आयरन, टीकाकरण आदि कार्य किए गए।

साथ ही छोटे बच्चों के अभिभावको को दस्तक अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छोटे बच्चो और गर्भवती महिलाओं की जांच भी गई। कार्यक्रम में लगभग 20 बच्चे एव उनके अभिभावक उपस्थित रहे। जैन मिलन अरिहंत द्वारा सभी बच्चों को टॉफी और फल वितरित किए गए। साथ ही टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page