समाचार

विभिन्न पर्वों एवं महोत्सवों के उपलक्ष्य में आयोजित होगा शिविर : सर्व समाज व जैन समाज द्वारा 29 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन


 “रक्तदान महादान” की भावना को साकार करते हुए सर्व समाज एवं जैन समाज द्वारा विभिन्न पर्वों एवं महोत्सवों के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार, 29 मार्च को किया जाएगा। पढ़िए सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। “रक्तदान महादान” की भावना को साकार करते हुए सर्व समाज एवं जैन समाज द्वारा विभिन्न पर्वों एवं महोत्सवों के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार, 29 मार्च को किया जाएगा। यह शिविर भगवान महावीर जन्म कल्याणक, भारतीय नववर्ष, रामनवमी, चैत्र नवरात्र, वीर हनुमान जयंती, अम्बेडकर जयंती एवं चेटीचंड जैसे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक पर्वों के अवसर पर मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का स्थान एवं समय

यह रक्तदान शिविर राजस्थान जैन सभा एवं जैन वीर मंडल, कुचामन के तत्वावधान में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक महावीर भवन, पुरानी धान मंडी में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विमला देवी स्व. भवरलालजी, मुकेश, नरेश एवं संजय झांझरी परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है।

मानव सेवा के उद्देश्य से प्रेरित आयोजन

सोभागमल गंगवाल एवं सुभाष पहाड़िया ने बताया कि “जियो और जीने दो” के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह रक्तदान शिविर मानव सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। रक्तदान शिविर के संयोजक प्रदीप काला एवं संचिन गंगवाल हैं, जबकि सह-संयोजक के रूप में विकास पाटोदी, उत्कर्ष, अर्पित, सक्षम, निखिल, रोबिन, पुलकित पहाड़िया, कमल बड़जात्या, प्रतीक रावंका, नमन काला, प्रतीक, संदीप पांड्या, राहुल, आशीष झांझरी, गौरव डोसी एवं मोहित गंगवाल सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। ये सभी कार्यकर्ता आमजन से संपर्क कर रक्तदान के शारीरिक लाभों की जानकारी दे रहे हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए शिविर के प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

रक्तदाताओं का होगा सम्मान

अशोक झांझरी एवं देवेंद्र पहाड़िया के अनुसार, सभी रक्तदाताओं को “रक्तवीर” प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शिविर में उपस्थित सभी आगंतुकों के लिए अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर के सहयोग से निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही अन्य जांचों में भी विशेष छूट प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page