समाचार

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान : स्वास्थ्यवर्धक नीम रस का 285 लोगों ने लिया लाभ


 “सबकी सेवा, सबको प्यार” के उद्देश्य को साकार करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मदिवस रामनवमी के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत नि:शुल्क नीम रस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। “सबकी सेवा, सबको प्यार” के उद्देश्य को साकार करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मदिवस रामनवमी के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत नि:शुल्क नीम रस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 285 लोगों ने स्वास्थ्यवर्धक नीम रस का सेवन कर लाभ प्राप्त किया।

आयुर्वेदिक लाभ के प्रति जागरूकता

आयोजकों ने बताया कि नीम रस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रक्त को शुद्ध करने तथा मौसम परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य संरक्षण में अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने हेतु यह पहल की गई। कार्यक्रम का आयोजन जैन स्कूल, पलटन गेट पर प्रातः 9:00 बजे से किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नीम रस का सेवन किया।

स्वास्थ्य और पर्यावरण का दिया संदेश

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए “सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम” एवं “जल है तो जीवन है” जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रेरित किया गया।

संस्था पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर सचिव अजित पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, नीम रस संयोजक वीर विजय पहाड़िया, वीर अशोक, वीर सुभाष गंगवाल, वीर सुरेंद्र सिंह, वीर प्रदीप काला, वीर अशोक अजमेरा, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सम्पत बगड़िया, वीरा सरोज पाटनी, वीरा सीता गंगवाल तथा जैन स्कूल के अध्यापकों का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।

समाज के गणमान्यजनों ने की सराहना

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के नथमल अग्रवाल, सत्यनारायण मिठड़ीवाला, सुनील शेखराजका तथा माहेश्वरी समाज के सुशील काबरा, शिव भगवान सोनी एवं जैन स्कूल के प्रधानाचार्य शशि सोनी ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए साधुवाद प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page