समाचार

सन्मति फाउंडेशन के गौरवपूर्ण दस वर्ष एवं "Award of Excellence 2026" का भव्य आयोजन : मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों और विशिष्ट अतिथियों का हुआ सम्मान


जैनाचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित सन्मति फाउंडेशन ने अपने गौरवपूर्ण दस वर्ष पूर्ण होने पर “Award of Excellence 2026” समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।


मुरैना/दिल्ली। जैनाचार्य विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से स्थापित सन्मति फाउंडेशन के गौरवपूर्ण दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 जुलाई 2026 को रविवार के दिन Vista Banquet Hall, Pacific Mall, साहिबाबाद (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) में “Award of Excellence 2026” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे आम सभा की बैठक से हुआ।

संस्था की गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण

महामंत्री श्रीमती लिली जैन ने फाउंडेशन द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्री संजीव जैन ने संस्था की आय-व्यय एवं बैलेंस शीट का विवरण प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ ऋतिका जैन एवं समूह के मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महिला ट्रस्टियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।

विशिष्ट अतिथियों का सम्मान

संस्था के संस्थापक महेंद्र जैन मधुवन ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार जैन (ग्वालियर), श्री अमरचंद जैन (ग्वालियर) एवं श्रीमती अंजलि-जिनेश जैन (अंबाह) का तिलक, माला, शॉल, पगड़ी एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि सुनील जैन (सूरत) एवं प्रो. डॉ. नलिन के. शास्त्री के प्रेरणादायी उद्बोधनों ने सभी को प्रभावित किया।

मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Award of Excellence 2026 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कक्षा 12वीं

– प्रथम: कु. अंतरा जैन, शिवपुरी (98.6%)

– द्वितीय: कु. सोना जैन, आगरा (97.8%)

– तृतीय: कु. दृष्टि जैन, आगरा (97.25%)

कक्षा 10वीं

– प्रथम: निरेक निमेय जैन, दिल्ली (97.8%)

– द्वितीय: आरब जैन, हिंडौन (राजस्थान) (97.2%)

– तृतीय: दिव्य जैन, मुरैना (97%)

प्रथम पुरस्कार में ₹31,000 का चेक एवं गोल्ड मेडल, द्वितीय पुरस्कार में ₹21,000 का चेक एवं सिल्वर मेडल तथा तृतीय पुरस्कार में ₹11,000 का चेक एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। पुरस्कार जितेंद्र कुमार जैन परिवार (लक्ष्मी नगर, दिल्ली) एवं राजीव जैन परिवार (जनकपुरी, दिल्ली) के सहयोग से प्रदान किए गए।

विशेष सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक ट्रस्टी श्री अनिल जैन तथा श्री गणेशीलाल जैन (महक ग्रुप) को मरणोपरांत उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सुप्रसिद्ध रेडियो एवं टीवी कलाकार बबीता झांझरी की भक्ति प्रस्तुति तथा स्याद्वाद जैन अकैडमी, बड़ा गांव की छात्राओं के मनोहारी नृत्य ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।

गरिमामय संचालन एवं आभार

संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्रीमती नीरू जैन (नोएडा) ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष राजीव जैन ने सभी अतिथियों, ट्रस्टियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

..

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page