समाचार

ललितपुर में होगा मुनि विशद सागर ससंघ का चातुर्मास : जैन समाज ने श्रीफल अर्पित कर किया मंगल विहार हेतु निवेदन


ललितपुर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सानौधा पहुंचकर मुनि विशदसागर एवं मुनि शिवसागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर चातुर्मास हेतु निवेदन किया। शीघ्र ही मुनि संघ के ललितपुर विहार की संभावना है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।


ललितपुर। ललितपुर जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है कि संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री विशदसागर महाराज एवं मुनि श्री शिवसागर महाराज का वर्ष 2026 का चातुर्मास ललितपुर में प्रस्तावित है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के सागर जिले के सानौधा पहुंचकर मुनि संघ को श्रीफल अर्पित किया और मंगल विहार का विनम्र निवेदन किया।

सानौधा पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

जैन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल के साथ पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटा मंदिर के प्रबंधक मनोज जैन (बबीना) तथा प्रबंध समिति सदस्य अशोक जैन (उमरिया) सहित शिखरचंद चंद मड़वारी, मनोज पटवारी, शीलचंद जैन, नरेश जैन अछरोनी, हेमलता जैन, मालती जैन एवं पिकी जैन सहित अनेक श्रद्धालु सानौधा पहुंचे और मुनि संघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूर्व में भी किया गया था निवेदन

इससे पूर्व जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन खजुरिया, संजय जैन ककडारी, पारस जैन मनया सहित अनेक समाजजनों ने भी सानौधा पहुंचकर मुनि श्री से ललितपुर चातुर्मास हेतु निवेदन किया था।

आचार्य श्री की आज्ञा प्राप्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टाचार्य आचार्य श्री समयसागर महाराज की आज्ञा भी मुनि संघ को ललितपुर चातुर्मास के लिए प्राप्त हो चुकी है। अब शीघ्र ही मुनि संघ का ललितपुर के लिए मंगल विहार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

समाज में उत्साह का वातावरण

मुनि संघ के संभावित चातुर्मास को लेकर ललितपुर जैन समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। जैन पंचायत के पदाधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं एवं समाजजन भव्य अगवानी और चातुर्मास की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

धर्म प्रभावना को मिलेगा विस्तार

समाजजनों का मानना है कि मुनि श्री के चातुर्मास से ललितपुर में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा अधिकाधिक श्रद्धालुओं को धर्म लाभ प्राप्त होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page