समाचार

राजेंद्र नगर में आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश : इंदौर चातुर्मास हेतु समाज ने श्रीफल समर्पित कर किया निवेदन


इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बेला जी तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। धर्मसभा, पूजन एवं श्रीफल समर्पण के साथ श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी वैभव कासलीवाल की यह रिपोर्ट।


इंदौर। राजेंद्र नगर स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बेला जी तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी ससंघ का सोमवार प्रातः भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और जयघोष के बीच संपन्न हुआ। समाजजनों ने आचार्य संघ का भावपूर्ण स्वागत कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

धर्मसभा का हुआ आयोजन

मंगल प्रवेश के पश्चात आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर महावीर टाइम्स के संपादक हेमंत जैन, समाज अध्यक्ष कैलाश पाटनी, कमल बाकलीवाल, सुमीत बड़जात्या सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शास्त्र भेंट का सौभाग्य जिनेंद्र कला निकेतन के उपाध्यक्ष मनोज सेठी, विजय पाटनी, ललित पाटनी, अजीत बड़जात्या, नितेश जैन, नीरज जैन एवं अक्षय जैन को प्राप्त हुआ।

पाद प्रक्षालन एवं पूजन संपन्न

आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप बड़जात्या, सुरेश सेठी, कमल रॉवका, महेंद्र निगोत्या एवं मंच के सदस्यों द्वारा किया गया। पूजन का सौभाग्य श्रीमती मनाली देवेश पाटनी, वंदना विकास जैन तथा लोकेन्द्र-अरुणा परिवार को प्राप्त हुआ।

चातुर्मास हेतु किया श्रीफल समर्पण

राजेंद्र नगर जैन समाज एवं पुलक जन चेतना मंच परिवार ने वर्ष 2026 के इंदौर चातुर्मास हेतु आचार्य श्री के समक्ष श्रीफल समर्पित कर विनम्र निवेदन किया। परिवहन नगर, सिलिकॉन सिटी, सुदामा नगर, ट्रेडर फ्रेंड्स कॉलोनी एवं आसपास की विभिन्न कॉलोनियों के समाजजनों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजन एवं वंदना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

महिला मंडल ने किया मंगलाचरण

कार्यक्रम का संचालन दीपक पाटनी एवं सुनील जैन ने किया। महिला मंडल की वंदना पाटनी, ममता पाटनी, आराधना कटारिया, रश्मि जैन, रजनी जैन एवं मधु सेठी ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

तीन दिन रहेगा राजेंद्र नगर प्रवास

जानकारी के अनुसार आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी ससंघ का आगामी तीन दिनों तक राजेंद्र नगर में प्रवास रहेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page