महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कुचामन सिटी में वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का अभियान चलाया गया। सभी ने हरित भविष्य के लिए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी परिवार द्वारा शाकंभरी माता मंदिर मार्ग एवं अंबेडकर छात्रावास परिसर में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
“एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान
“वृक्ष धरती का श्रृंगार – एक वृक्ष माँ के नाम” तथा “आओ अपना फर्ज निभाएँ, प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएँ” संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
महावीर वाटिका में पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा विकसित महावीर वाटिका एवं अंबेडकर वाटिका में वीर कमलकुमार गोड ने अपनी पोती साक्षी के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों की सिंचाई कर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प दोहराया गया।
सामूहिक सहभागिता रही उल्लेखनीय
कार्यक्रम में वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुभाष गंगवाल, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर विजय, दक्ष पहाड़िया, शंभूदयाल जी, कमल किशोर जी एवं संजय अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बरगद फाउंडेशन के श्री राजेश कुमावत, रामजी काबरा, महिपाल गावड़िया, अंबेडकर छात्रावास अधीक्षक, नेताराम, नानूराम कुमावत, प्रवीण तथा आर्यन ने भी पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वीकार की।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
महावीर इंटरनेशनल परिवार ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।
सेवा और संवेदनशीलता का संगम
संस्था का मानना है कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त माध्यम है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।












Add Comment