समाचार

जैन विद्वत् परिषद् के महामंत्री बने संजीव जैन शास्त्री : इस मनोनयन ने महरौनी का बढ़ाया गौरव


महरौनी नगर के लिए गौरव का विषय है कि शिक्षक एवं जैन दर्शनाचार्य संजीवकुमार जैन को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत् परिषद् के महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी(ललितपुर)। महरौनी नगर के लिए गौरव का विषय है कि शिक्षक एवं जैन दर्शनाचार्य संजीवकुमार जैन को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत् परिषद् के महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। यह चयन अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी के दौरान साधारण सभा में शताधिक विद्वानों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से हैं सम्मानित 

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन विद्वत् परिषद् की स्थापना सन् 1944 में क्षुल्लक श्री गणेश प्रसाद जी वर्णी की प्रेरणा से हुई थी। यह संस्था देशभर के जैन विद्वानों की प्रतिनिधि संस्था के रूप में कार्य कर रही है। संजीव जैन शास्त्री महरौनी (ललितपुर) के निवासी हैं तथा जैन दर्शनाचार्य (स्वर्ण पदक) से सम्मानित हैं। उन्हें सन् 2003 एवं 2004 में दिल्ली सरकार ने संस्कृत प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके अतिरिक्त उन्हें वीरचंद राघव गांधी अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार के अंतर्गत छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में श्री श्रमण संस्कृति संस्थान ने स्नातक पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्तमान में वे उत्तरप्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 200 विद्यालयों में संचालित ‘लीप प्रोजेक्ट’ की समिति के सदस्य भी हैं।

विभिन्न संगठनों और समाजजनों ने बधाई दी 

यह चयन मुनि श्री प्रणुत सागर जी के मंगल सान्निध्य एवं परिषद् के तत्वावधान में हुआ। संजीवकुमार जैन के इस मनोनयन से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा उन्हें दिगंबर जैन पंचायत समिति, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री शांतिनाथ मंदिर कमेटी, श्री चंद्राप्रभु जिनालय कमेटी, श्री सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बधाइयां दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page