समाचार

कांच मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा : श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाने का संकल्प


दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन परवार समाज, पुलक चेतना मंच, दिगंबर जैन परवार समाज महिला मंडल एवं समस्त जैन समाज संगठन ने अपील की है कि भगवान श्री महावीर स्वामी की 2549वीं जन्म जयंती जन्मकल्याणक पर उनके सिद्धांतों को अंगीकार करने का संकल्प लें। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन परवार समाज, पुलक चेतना मंच, दिगंबर जैन परवार समाज महिला मंडल एवं समस्त जैन समाज संगठन ने अपील की है कि भगवान श्री महावीर स्वामी की 2549वीं जन्म जयंती जन्मकल्याणक पर उनके सिद्धांतों को अंगीकार करते हुए पुनीत प्रसंग पर निकलने वाली भव्य श्रीजी की शोभा यात्रा में यह संकल्प लें…

-श्रमण संस्कृति एवं तीर्थों की रक्षा करेंगे।

-तीर्थों को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध करेंगे।

-मंदिर निर्माण के साथ अब अपने आसपास शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में प्रमुखता से निर्माण हो ।

-सभी जैन अपने नाम के बाद गोत्र की जगह जैन लगाएं। ऐसा आप स्वयं करें और बाकी को भी जानकारी दें और आगामी होने वाली जनगणना के कालमं नं 6 में अबकी बार सिर्फ जैन ही लिखना है।

-समाज की बेटी समाज में विवाह करें।

शोभायात्रा 4 अप्रैल, मंगलवार को कांच मंदिर से दोपहर 2.30 बजे निकाली जाएगी। इस अवसर पर महिलाओं के लिए ड्रेस कोड केसरिया साड़ी और पुरुषों के लिए श्वेत वस्त्र रखा गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page