जैन अटा मंदिर में सिद्धचक महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। विधान के शुभारंभ पर श्रावक-श्राविकाओं ने आयोजन स्थल से घटयात्रा निकाली। इसमें महिलाएं मंगल कलश लेकर प्रभावना कर रही थी। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा विधान स्थल पर पहुंचीं। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। जैन अटामंदिर में आचार्य श्री निर्भय सागरजी महाराज ने कहा कि हमें अपनी आत्मा को पवित्र बनाना चाहिए। जिससे परमात्मा अपनी आत्मा में प्रकट हो सकें। जीवन में विधान ही पुण्य का कारण है। जहां बोलने से धर्म की रक्षा होती हो प्राणियों का उपकार होता हो वहां बिना पूछे ही बोलना और जहां आपका का हित नहीं हो वहां मौन ही रहना उचित है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों की निंदा आलोचना करता है वह दूसरों की आत्मा रूपी घर को तो साफ कर रहा है लेकिन, अपनी आत्मा रूपी घर में सारा कचरा भर रहा है। जैन अटा मंदिर में आचार्य श्री निर्भय सागरजी महाराज के सानिध्य में सिद्धचक महामंडल विधान में सिद्धों की आराधना करने का पुण्यार्जन वीरचंद विपिन सरार्फ परिवार को हुआ।
विधान से पूर्व घटयात्रा का आयोजन हुआ
विधान के शुभारंभ पर श्रावक-श्राविकाओं ने आयोजन स्थल से घटयात्रा निकाली। इसमें महिलाएं मंगल कलश लेकर प्रभावना कर रही थी। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा विधान स्थल पर पहुंचीं। जहां आचार्य श्री के सान्निध्य में विधानाचार्य ब्रहमचारी पारस प्रशम भैया ने सौधर्म इंद्र नीतू विपिन सराफ, उषा मुकेश बेटिया महायज्ञनायक, राजकुमारी विपुल जैन कुबेर इंद्र, सुनीता अभय जैन मैनासुंदरी, राजकुमारी सुरेश सराफ भरत, अंजू रमेश सराफ बाहुबलि, आशा मनोज सराफ ईशान इंद, राहुल मयंक सराफ सानत इंद्र, प्रीति आशीष सराफ महेंद्र, प्रीति भरत सराफ ब्रहम इंद्र के रूप में प्रमुख पात्रों की शुद्धि हुई।
इनकी उपस्थिति सराहनीय रही
विधान का ध्वजारोहण वीरचंद सराफ द्वारा किया। मंत्रोच्चार के साथ आचार्य श्री ससंघ के सान्निध्य में हुआ। विधान पुर्याजक परिवार ने कार्यकम के प्रारंभ में आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का पुण्यार्जन किया। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, प्रबंधक मनोज जैन बबीना, अजय जैन, सनत खजुरिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अमित सराफ अनीता मोदी, सिलोचना जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।













Add Comment