समाचार

डडूका की दिगंबर जैन पाठशाला में रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा की : बच्चों ने हनीक्षा सेठ को श्रद्धांजलि की अर्पित 


स्थानीय दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने रविवारीय पूजा क्रम में रविवार सुबह मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक किया। साथ ही रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा पढ़ी गई। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। स्थानीय दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने रविवारीय पूजा क्रम में रविवार सुबह मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक किया। साथ ही रविव्रत पार्श्वनाथ पूजा पढ़ी गई। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के संयोजन में बच्चों ने पार्श्वनाथ भगवान, आदिनाथ भगवान, चंद्रनाथ प्रभु, बाहुबली भगवान, शांति नाथ भगवान तथा महावीर स्वामी और जिनवाणी माता को भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। विश्व शांति की कामना के साथ आयोजित शांतिपाठ में पाठशाला के 12 बच्चों ने हिस्सा लिया।

पूजन के बाद बच्चों ने डडूका जैन समाज की युवा बिटिया हनीक्षा सेठ सुपुत्री तेजपालजी सेठ के असामयिक देह परिवर्तन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 11जनवरी 2026 को आयोज्य भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड सांगानेर की परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर से बच्चों को अभ्यास कराया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page