समाचार

जरूरतमंद को वीरा धरा ने गर्म शॉल और मोजे किए वितरित : 25 महिलाओं और बालिकाओं को मिला सेवा के इस प्रकल्प का लाभ


सबकी सेवा सबको प्यार, दोस्ती से सेवा सेवा से दोस्ती के उद्देश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा कुचामन सिटी द्वारा मंगलवार को कच्ची बस्ती और कंजर बस्ती के जरुरत मंद महिलाओं को गर्म कपड़े बांटे गए। कुचामनसिटी से पढ़िए, वीर सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामनसिटी। सबकी सेवा सबको प्यार, दोस्ती से सेवा सेवा से दोस्ती के उद्देश्य वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा कुचामन सिटी द्वारा मंगलवार को कच्ची बस्ती और कंजर बस्ती के जरुरत मंद महिलाओं को गर्म कपड़े बांटे गए। सर्दी में बचाव के लिए जैन कॉलोनी गार्डन डीडवाना रोड पर वीरा गायत्री सेवदा परिवार के सौजन्य से 25 महिलाओं और बालिकाओं को गर्म शॉल और मोजे वितरण किए गए।

वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष वीरा मंजू बडजात्या,वीरा विजय कोर वीर नंदकिशोर बिडसर, वीरा सीता, वीर अशोक कुमार, वीरा सुनीता, वीरा कोमल गंगवाल, वीरा अनीता, निलम काला वीरा कविता मंढा, वीर सुरेश जैन, वीर तेजकुमार जैन, वीरा मनीषा, वीरा कल्पना पहाडिया, वीरा राखी बडजात्या का गर्म शॉल और मोजे वितरण में सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page