समाचार

सर्वसम्मति से हुआ निर्णय : राकेश जैन विनायका बने अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पुनः अध्यक्ष


जुझारू एवं नेतृत्व क्षमता के धनी राकेश जैन विनायका दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन भारतवर्ष में दिगम्बर जैन समाज का सर्वाधिक सक्रिय संगठन है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। जुझारू एवं नेतृत्व क्षमता के धनी राकेश जैन विनायका दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन भारतवर्ष में दिगम्बर जैन समाज का सर्वाधिक सक्रिय संगठन है। इसकी 350 से अधिक शाखाएं 13 राज्यों के माध्यम से संपूर्ण देश में फैली हुई हैं। इसकी 5 अंतरराष्ट्रीय शाखाएं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, इंग्लैंड में हैं।

कई आयोजन किए

राकेश जैन विनायका, सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ भारत सरकार की प्रतिष्ठित महाराष्ट्र बैंक में उच्च पद पर कार्यरत हैं। स्थानीय अनूप भवन में सोशल ग्रुप फेडरेशन के कोर कमेटी मेंबर्स की मीटिंग में फेडरेशन की संरक्षिका पुष्पा प्रदीप सिंह कासलीवाल ने कमेटी मेंबर्स की सलाह और सहमति के बाद यह निर्णय लिया। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी एवं राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जब से राकेश जैन विनायका फेडरेशन के अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं, फेडरेशन ने अपने कार्यों से संपूर्ण देश-प्रदेश में धार्मिक- सामाजिक कार्यों में एक नई पहचान स्थापित की है, जिनमें मुख्य रूप से फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्यों को सम्मेदशिखरजी की यात्रा, क्रिकेट टूर्नामेंट एवं मुख्य रूप से सर्वाधिक सफल अंतरराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन शामिल है।

दी बधाई

जैन को फेडरेशन अध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः मिलने पर समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी, अमित कासलीवाल, आदित्य कासलीवाल, डॉ. जैनेंद्र जैन, आजाद जैन बीड़ी वाले, रानी अशोक दोषी, स्मिता जैन संजीवनी, मुक्ता जैन, विपुल बांझल, विमल चौधरी, सुशील पांडया, कमलेश कासलीवाल, दिनेश दोशी अनुराग जैन व समस्त समाज जनों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page