समाचार

प्रतिष्ठाचार्य पं. प्रद्युम्नकुमार जैन शास्त्री शास्त्रि-परिषद् पुरस्कार’ से सम्मानित : धर्म-प्रभावना का उल्लेखनीय कार्य करने पर मिला सम्मान


अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद् द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रद्युम्न कुमार जैन शास्त्री जयपुर को जैन धर्म, शिक्षा एवं अनुशासन के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पं. श्री स्वरूपचंद जैन स्मृति शास्त्रि-परिषद् पुरस्कार 2026 से अलंकृत किया गया।केशवरायपाटन से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर…


केशवरायपाटन/जयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद् द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रद्युम्न कुमार जैन शास्त्री जयपुर को जैन धर्म, शिक्षा एवं अनुशासन के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पं. श्री स्वरूपचंद जैन स्मृति शास्त्रि-परिषद् पुरस्कार 2026 से अलंकृत किया गया। यह सम्मान गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के मंगल सान्निध्य में अतिशय क्षेत्र केशवराय पाटन (बूंदी) में समारोह में प्रदान किया गया। पं. प्रद्युम्न कुमार जैन शास्त्री ने प्रतिष्ठा, विधि विधान, धार्मिक शिक्षण, संस्कारमूलक अनुशासन तथा विविध आयोजनों के माध्यम से धर्म-प्रभावना का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही जैन आगम-साहित्य की श्रीवृद्धि एवं उसके प्रचार-प्रसार में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए शास्त्रि-परिषद् ने उन्हें इस सम्मान हेतु चयनित किया।

पं. शास्त्री का कार्य जैन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके विद्वत्तापूर्ण योगदान ने धर्म, संस्कृति और शास्त्रीय परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिषद् ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु तथा निरंतर यशवृद्धि की मंगलकामना भी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान समारोह श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, केशवरायपाटन में आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से आए विद्वानों, शिक्षकों, शास्त्रियों एवं धर्मप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त होने पर जयपुर सहित समस्त जैन समाज में हर्ष का वातावरण व्याप्त है तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने पं. प्रद्युम्न कुमार जैन शास्त्री को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page