समाचार

साधु-साध्वियों के सुरक्षित विहार के लिए समाजजनों से अपील : साधु-साध्वियों के विहार में संभावित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम की जा सकेगी 


श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट की ओर से समाजजनों से आह्वान किया गया है कि आगामी चातुर्मास एवं विहार काल को ध्यान में रखते हुए साधु-साध्वियों की सुरक्षा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट की ओर से समाजजनों से आह्वान किया गया है कि आगामी चातुर्मास एवं विहार काल को ध्यान में रखते हुए साधु-साध्वियों की सुरक्षा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने जारी पत्र में बताया कि चातुर्मास का समय निकट है और इस अवधि में साधु-संघों एवं आर्यिकाओं का विभिन्न क्षेत्रों में विहार संभावित है। ऐसे में उनके विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना समाज का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। पत्र में समाजजनों से अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित क्षेत्रों के जिला प्रशासन, तहसील कार्यालय एवं पुलिस थाने को आवश्यक सूचना प्रदान करें तथा उसकी प्राप्ति पावती भी प्राप्त करें।

साथ ही शासन एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। ट्रस्ट ने कहा है कि समाज की सजगता एवं सहयोग से साधु-साध्वियों के विहार के दौरान संभावित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम की जा सकेगी तथा उनके सुरक्षित एवं निर्विघ्न विहार में सहायता मिलेगी। ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों से इस महत्वपूर्ण विषय की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कार्रवाई करने एवं धर्मसंघ की सुरक्षा में सहभागी बनने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page