अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन, इंदौर द्वारा 17 जुलाई को बृसिंह वाटिका में 11वें सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में महिला उद्यमियों को स्वरोजगार का मंच, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और विविध आकर्षण रहेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
भाग 1
इंदौर। अखिल भारतीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन, इंदौर 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को अपने चिर-प्रतिष्ठित 11वें सावन मेले का आयोजन बृसिंह वाटिका, रामचंद्र नगर पेट्रोल पम्प के सामने, एयरपोर्ट रोड, इंदौर में प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक करेगा। संगठन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह मेला महिला उद्यमियों को स्वस्थ वातावरण में स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
गरिमामयी अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन जैन करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में श्री आनन्द गोधा, अध्यक्ष दिगम्बर जैन सामाजिक संसद उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती प्रभा गंगवाल करेंगी, जबकि दीप प्रज्ज्वलन श्रीमती इंद्रा नरेंद्र अजमेरा द्वारा किया जाएगा। विशेष अतिथि श्रीमती मंजु प्रदीप चौधरी रहेंगी। कार्यक्रम का संरक्षण श्रीमती चित्रा जैन, श्रीमती पुष्पा कासलीवाल एवं श्रीमती कुसुम भरत मोदी के सान्निध्य में रहेगा।
खरीदारी और स्वाद का अनूठा संगम
मेले में सतरंगी चूड़ियां, नवरंगी साड़ियां, बहुरंगी राखियां, आकर्षक ज्वेलरी, बेडशीट, कालीन, पर्स, सूट, टी-शर्ट, ड्रेस मटेरियल, डिजाइनर ब्लाउज, चरण पादुका, गिफ्ट आइटम, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक उत्पाद, मुखवास एवं पाचक सामग्री के साथ कचोरी, समोसा, भेल, पकोड़े, खमण, इडली-सांभर, छोले-भटूरे, चाय, कॉफी, कुल्फी, आइसक्रीम सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रहेगी धूम
मेले में “रिश्तों की डोर” विषय पर समूह नृत्य, “महिला संगठन नम्बर वन” विषय पर रील सृजन प्रतियोगिता, ज्ञानवर्धक प्रश्न मंच, डिजिटल अंताक्षरी, धुरंधर कौन, बम्पर तंबोला, पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता सहित अनेक रचनात्मक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में संस्कार, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, श्रुत संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है।
समाज से किया सहभागिता का आह्वान
आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से परिवार सहित उपस्थित होकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने तथा मेले को सफल बनाने का आग्रह किया है। संगठन का विश्वास है कि समाज के सहयोग से यह आयोजन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
भाग 2
विभिन्न समितियों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
11वें सावन मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। स्टॉल व्यवस्था की मुख्य संयोजक श्रीमती अंतिम गंगवाल एवं श्रीमती सरिता जैन हैं। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती ज्योति गंगवाल, श्रीमती भारती कासलीवाल, श्रीमती प्रभा गंगवाल, श्रीमती श्वेता पाटौदी, श्रीमती मोनिका काला एवं श्रीमती नमिता कासलीवाल जिम्मेदारी निभाएंगी।
मंच व्यवस्था एवं स्वागत समिति का दायित्व विजयनगर महिला संगठन, इंदौर को सौंपा गया है। सहसंयोजक के रूप में जूनियर महिला संगठन छावनी तथा छत्रपति नगर महिला संगठन, इंदौर सहयोग करेंगे।
सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूर्ण
समूह नृत्य प्रस्तुति समिति की मुख्य संयोजक श्रीमती दीपिका गंगवाल हैं। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती पारुल बिलाला, श्रीमती नेहाली पतंग्या, श्रीमती प्रभा पाणोत, श्रीमती निधि जैन एवं श्रीमती चित्रा जैन कार्यभार संभालेंगी।
“महिला संगठन नंबर वन” रील सृजन प्रतियोगिता की मुख्य संयोजक श्रीमती मोनिका अजमेरा हैं। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती सावन जैन, श्रीमती श्वेता काला, श्रीमती बेला पाटनी, श्रीमती दीपिका सोगानी, श्रीमती सपना लुहाड़िया एवं श्रीमती दीप्ति पाटोदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता की मुख्य संयोजक श्रीमती कल्पना जैन (विजय नगर) हैं। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती ज्योति गोधा, श्रीमती बबीता लुहाड़िया, श्रीमती उषा गंगवाल (तिलक नगर), श्रीमती मंजू रावका (कालानी नगर), श्रीमती किरण कोटिया (राजमोहल्ला), श्रीमती कविता जैन (संगम नगर) एवं श्रीमती नीना पहाड़िया (पलासिया) कार्य करेंगी।
डिजिटल अंताक्षरी एवं “धुरंधर कौन?” प्रतियोगिता की मुख्य संयोजक श्रीमती रचना वेद हैं। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती मधु सेठी (महावीर मंडल), श्रीमती भारती जैन (जवरीबाग नसिया), श्रीमती मधु गंगवाल, श्रीमती कल्पना बाकलीवाल (गौराकुंड), श्रीमती नेहा पाटनी, श्रीमती रानू जैन, श्रीमती अर्चना गोधा एवं श्रीमती हनी पाटनी अपनी सेवाएं देंगी।
प्रचार-प्रसार समिति में श्रीफल न्यूज की महत्वपूर्ण भूमिका
प्रचार-प्रसार समिति की मुख्य प्रभारी श्रीमती रेखा जैन (श्रीफल न्यूज), कालानी नगर हैं। संयोजक के रूप में श्रीमती पुष्पा काला (इमली बाजार), श्रीमती प्रमिला पाटनी (गोयल नगर महिला संगठन), श्रीमती साधना जैन (विजय नगर महिला संगठन), श्रीमती सरिता सोनी (छावनी महिला संगठन), श्रीमती मधु पाटनी (कंचन बाग महिला संगठन), श्रीमती कनकमाला जैन (कनाड़िया महिला संगठन) एवं श्रीमती मीना बिलाला (नरीमन पाइंट महिला संगठन) कार्य करेंगी।
ज्ञानवर्धक प्रश्न मंच एवं तंबोला प्रतियोगिताएं
ज्ञानवर्धक प्रश्न मंच (मौखिक) का संचालन श्रीमती कल्पना परवार एवं चंदाप्रभु महिला मंडल संगठन, श्रीमती रेखा बाकलीवाल एवं राजमोहल्ला महिला संगठन, श्रीमती उषा ठाई एवं खातीवाला टैंक महिला संगठन तथा श्रीमती स्नेहलता गंगवाल एवं शक्कर बाजार महिला संगठन द्वारा किया जाएगा।
लिखित प्रश्न मंच में श्रीमती सीमा बांझल (कालानी नगर जूनियर संगठन), रामचंद्र नगर महिला संगठन, अग्रसेन नगर महिला संगठन एवं कृष्णपुरा महिला संगठन की सहभागिता रहेगी।
मनोरंजक तंबोला के अंतर्गत लक्की तंबोला की मुख्य संयोजक दिगम्बर जैन महिला संगठन छावनी तथा सहसंयोजक दिगम्बर जैन महिला संगठन पलासिया रहेंगी।
बम्पर तंबोला की मुख्य संयोजक श्रीमती माया झांझरी, श्रीमती ममता जैन एवं दिगम्बर जैन महिला संगठन सुदामा नगर, इंदौर हैं। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती नंदिता गंगवाल, श्रीमती साधना जैन एवं नेमीनगर महिला संगठन, दिगम्बर जैन महिला संगठन नेमी नगर, इंदौर, श्रीमती नीतू जैन एवं दिगम्बर जैन महिला संगठन नंदा नगर, इंदौर तथा श्रीमती शीला जैन एवं दिगम्बर जैन महिला संगठन वैभव नगर, इंदौर कार्यभार संभालेंगे।
प्रतिभा सम्मान समिति एवं आयोजन नेतृत्व
संगठन गौरव-प्रतिभा सम्मान समिति की मुख्य संयोजक श्रीमती उषा बण्डी हैं। सहसंयोजक के रूप में श्रीमती मीना बाकलीवाल, श्रीमती बबीता जैन सूतवाले, श्रीमती साधना गांधी, श्रीमती सुमन गोधा, श्रीमती राधा जैन एवं श्रीमती खुशबू काला सेवाएं देंगी।
आयोजन एवं निर्देशन की जिम्मेदारी संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुमन जैन, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा पाटनी, अध्यक्ष श्रीमती रेखा पतंग्या, कार्याध्यक्ष श्रीमती मीना विनायका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा अजमेरा एवं श्रीमती लता डोसी, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा बंडी, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति गंगवाल, श्रीमती कुसुम जैन, श्रीमती कल्पना परवार, श्रीमती भारती कासलीवाल, श्रीमती सरिता सोनी एवं श्रीमती प्रमिला पाटली, महामंत्री श्रीमती नीता कासलीवाल एवं श्रीमती रेणु गोधा तथा संयुक्त मंत्री श्रीमती अंतिम गंगवाल एवं श्रीमती सरिता जैन निभा रही हैं।













Add Comment