समाचार

मरणोपरांत नेत्रदान को ईश्वरीय कार्य बताया राज्यमंत्री पंथ ने : सक्षम के नेत्र जागरूकता अभियान में लोगों को जुड़ने का आव्हान


ललितपुर में सक्षम संस्था के नेत्र जागरूकता अभियान में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने मरणोपरांत नेत्रदान को ईश्वरीय सेवा बताते हुए लोगों से इसमें सहभागिता बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में नेत्रों की सुरक्षा, देखभाल और नेत्रदान के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


ललितपुर। समदृष्टि क्षमता एवं विकास अनुसंधान मंडल (सक्षम) के तत्वावधान में आयोजित नेत्र जागरूकता अभियान में प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने समाज को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नेत्रों का रखरखाव केवल निजी स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व का भी विषय है। मरणोपरांत नेत्रदान को उन्होंने एक ईश्वरीय कार्य बताते हुए कहा कि इससे दो नेत्रहीनों को नेत्र ज्योति प्राप्त होती है, इसलिए हर व्यक्ति को इस पवित्र कार्य में अवश्य योगदान देना चाहिए।

उन्होंने सक्षम संस्था द्वारा चलाए जा रहे नेत्र जागरूकता कार्यों की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है ताकि समय पर देखभाल से कई समस्याओं को रोका जा सके।

कार्यक्रम में सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया, जिला महासचिव अजय जैन साइकिल, जिला उपाध्यक्ष डॉ तेजस्व श्रीवास्तव, महेश पटेरिया, गोविन्द व्यास, दीपक सिंघई, भाजपा नगर अध्यक्ष भगतसिंह राठौर, प्रधान विजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज जैन, संजीव सौरया, रवीन्द्र जैन मुनमुन, राघवेन्द्र चौबे, रविप्रताप सिंह, ध्रुव साहू, विवेक समैवा, दीपक राठौर, वीरेन्द्र सोनू, देवेन्द्र कुशवाहा, मनविंदर कौर, वीणा जैन, अनीता मोदी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज में नेत्रदान जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए इसे मानव सेवा की सर्वोत्तम श्रेणी का कार्य बताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page