पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज का चौथा आनंदोत्सव मंडलेश्वर में मनाया गया। इसमें मालवा और निमाड़ अंचल के अलावा देश-विदेश के अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंगलाचरण हुआ। पढ़िए सनावद से सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज का चतुर्थ पोरवाड़ आनंदोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मंडलेश्वर में निमाड़-मालवा सहित देशभर के पोरवाड़ जैन समाज के 2 हजार से अधिक वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति में रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न विधाओं में प्रतिभावान लोगों को शॉल-श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
सकारात्मक बदलाव पर किए विचार साझा
कार्यक्रम के सनावद ज़ोन प्रवक्ता सन्मति काका ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मंडलेश्वर में वृहद स्तर पर सामाजिक बंधुओं के आपसी, पारस्परिक महत्वपूर्ण विचारों के गठजोड़ से समाजहित में सकारात्मक बदलाव की बात को लेकर विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। जिसमें सर्वप्रथम भव्य शुभारंभ ध्वजारोहण पृथ्वीचंद धर्मपत्नी सुरजबाई जैन परिवार मंडलेश्वर ने किया। साथ ही बच्चों के गेम्स भी रखे गए थे।
यह थे कार्यक्रम में मंचासीन
राजिल जैन न्यूयार्क, आतम जैन यूएसए, डॉ. सोमिल जैन खंडवा सहित मंच के अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर, महिला अध्यक्ष नीना जैन पंधाना, नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप महोदय, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, कार्यक्रम प्रभारी दीपक जैन इंदौर मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रजलन से हुई। कसरावद ज़ोन की महिलाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
इनका किया मंच ने स्वागत
मंच के सचिव सन्मति जैन महिला सचिव ऋतु जैन ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शिवानी जैन इंदौर और शिक्षा क्षेत्र में श्लोक जैन मंडलोई, चित्रकला के क्षेत्र में दिशा जैन इंदौर, समाजसेवा एवं लेखन के क्षेत्र में नीना हंसकुमार जैन इंदौर का सम्मान किया गया। बच्चों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति भी हुई। सभी प्रतिभागियों को मंच की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रथम बार किया गया अभिभावक सम्मेलन
मंच के माध्यम से समाज के उत्थान एवं परस्पर नए संबंध बन पाए इसलिए मंच के माध्यम से शैलेश जैन जबलपुर एवं भारती जैन भोपाल के नेतृत्व में यह सम्मेलन किया गया। जिसमें 200 परिवारों ने अपने बच्चों के बॉयोडाटा प्रस्तुत किए। आभार मनोज जैन मंडलेश्वर ने माना। कार्यक्रम का संचालन पराग जैन एवं नमिता ने किया।













Add Comment