समाचार

ये हैं जीवदया प्रेमी जैन रत्न जीवन जैन चाय वाले : कोरोना काल से पिला रहे हैं लोगों को निशुल्क चाय  

नागदा। जीवन जैन ने चाय दिवस के उपलक्ष्य गरीब, बेसहारा, बेघर लोगों को नि शुल्क चाय पिलाई गई। जीवन जैन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह करोना काल से ही लेकर अभी तक गरीब, बेसहारा, बेघर लोगों को मुफ्त चाय पिलाते हैं। दिन भर घूम-फिर कर दुकान -दुकान जाकर चाय बेचने का कार्य करते हैं।

उससे जो आमदनी होती है, उसमें से कुछ हिस्से से वह चाय पिलाकर पुण्य कमाते हैं, जो उनकी रोजाना की आदत बन गई हैं। जीवन जैन को कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया है। जीवदया प्रेमी को इन्दौर नवकार महामंत्र टाइम्स द्वारा एनिमल लवर्स अवॉर्ड्स 2021 के अलावा आदिनाथ चैनल पर प्रसारित वाह जिंदगी सीजन 3 में जैन रत्न से अलंकृत किया गया है।

शीघ्र ही नाकौड़ा की पुकार समाचार पत्र संपादक अनिल जैन द्वारा जीवन जैन को मालवा रत्न से अलंकृत किया जाएगा। जीवन लाल जैन चाय वाले का कहना है कि अच्छे कार्य करने के लिए धन की नहीं बल्कि एक अच्छे मन की जरूरत होती हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page