पीठ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका पर्व के अंतर्गत आयोजित आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुए। सिद्धचक्र विधान, नन्दीश्वर दीप पूजा, हवन तथा नौ दिवसीय उपवास करने वाली तपस्विनी का सम्मान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजकुमार जैन की यह रिपोर्ट।
पीठ। पीठ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका पर्व के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुए। इस दौरान प्रतिदिन विशेष पूजन, अभिषेक एवं आराधना का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महिलाओं ने किया सिद्धचक्र विधान
आठवें दिन समाज की महिलाओं ने भक्तिभाव के साथ श्री सिद्धचक्र विधान एवं श्री नन्दीश्वर दीप की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य समर्पित किए। इसके पश्चात विधिवत हवन के साथ विधान का समापन सम्पन्न हुआ।
तपस्विनी का हुआ सम्मान
अष्टानिका पर्व के दौरान समाज की श्रीमती शीतल देवी, धर्मपत्नी श्री आशीष भूता ने नौ दिवसीय उपवास का तप संकल्प लिया। उनके आठवें उपवास पर समाज की ओर से सम्मान करते हुए तप की अनुमोदना की गई।
अभिषेक का मिला पुण्यार्जन
भगवान का अभिषेक करने का पुण्यार्जन आशीष भूता, अशोक भूता, महेंद्र डेचिया, चंद्रकांत शाह एवं देवीलाल शाह परिवार को प्राप्त हुआ। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव से धर्मलाभ अर्जित किया।
शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हुई धार्मिक क्रियाएँ
समस्त धार्मिक अनुष्ठान एवं विधान की क्रियाएँ हसमुख कोठारी के मार्गदर्शन में शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।













Add Comment