समाचार

सेवानिवृत्ति पर पार्श्वनाथ जिनालय शांति विधान: डडूका में हुआ श्रुत पंचमी पर हुआ कार्यक्रम 


कोठिया संयुक्त परिवार की ओर से राजेंद्र कोठिया की 31मई को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति पर पार्श्वनाथ जिनालय में शांतिनाथ विधान आयोजित कर श्रुत पंचमी महापर्व मनाया गया। प्रातः मूल नायक पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक राजेंद्र कोठिया एवं प्रतिनव कोठिया ने किया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। कोठिया संयुक्त परिवार की ओर से राजेंद्र कोठिया की 31मई को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति पर पार्श्वनाथ जिनालय में शांतिनाथ विधान आयोजित कर श्रुत पंचमी महापर्व मनाया गया। प्रातः मूल नायक पार्श्वनाथ भगवान का जलाभिषेक राजेंद्र कोठिया एवं प्रतिनव कोठिया ने किया।

जिनालय प्रांगण में आयोजित शांतिनाथ विधान में कोठिया संयुक्त परिवार के मुखिया बदामीलाल कोठिया, अजीत कोठिया, अशोक कोठिया, राजेंद्र कोठिया, अनिल कोठिया, दिशांत कोठिया, आयुष कोठिया, नमन कोठिया, कमला देवी, कुसुम कोठिया, निशा कोठिया, रजनी कोठिया, निशि, जैनी, अर्निका, पहल, अंकिता, हीना, अहाना, दियाना, कबीर सारगिया, दिनेश शाह, ममता शाह, अशोक के शाह सहित सभी परिजनों ने अर्घ्य समर्पित कर विश्व शांति की कामना की। इस अवसर पर सभी ने राजेंद्र कोठिया को 37 वर्ष की निर्बाध राजकीय सेवा से सेवानिवृति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रुतपंचमी अवसर पर जिनवाणी की विशेष पूजा अर्चना की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page