भिंड के परेड जैन मंदिर पुस्तक बाजार में जैन मिलन महिला अंजना शाखा द्वारा सात दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। बच्चों, संयोजकों एवं शास्त्रीजी का सम्मान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
भिंड। परेड जैन मंदिर, पुस्तक बाजार में जैन मिलन महिला अंजना शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान बच्चों को जैन संस्कृति, संस्कार एवं धार्मिक जीवन मूल्यों की शिक्षा दी गई।
बच्चों का हुआ सम्मान
समापन अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को तिलक, दुपट्टा एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को उनके उत्साह एवं सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
शास्त्रीजी का अभिनंदन
शिविर में मार्गदर्शन देने वाले भैया कपिल जैन शास्त्री जी का तिलक, दुपट्टा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें ₹2100 की सम्मान राशि भेंट की गई। सांगानेर के लिए ₹5100 की सहयोग राशि भी शाखा की ओर से प्रदान की गई।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया सम्मान
भारतीय जैन मिलन क्रमांक-2 के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा कीर्ति स्तंभ पर शिविर के बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन महिला अंजना शाखा को भी सम्मानित किया गया।
संयोजिका का भी हुआ अभिनंदन
शिविर की संयोजक एवं धार्मिक चेयरमैन वीरा स्नेहलता जी का भी विशेष सम्मान किया गया। उनके सफल संचालन एवं संस्कार शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में तीर्थ बचाओ अभियान से जुड़ी वीरा मीरा जैन, माया, मंत्री रेनू जैन, शर्मिला जैन, कुसुम जैन, मंजू जैन, शालिनी जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे संस्कार शिविरों को नई पीढ़ी के निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।













Add Comment