चतुर्थ पट्टाचार्य पूज्य सुनील सागर जी महाराज ससंघ का इस वर्ष का चातुर्मास इंदौर के नेमीनगर जैन कॉलोनी में होगा। 8 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विहार कार्यक्रम के बाद 26 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश एवं 2 अगस्त को चातुर्मास स्थापना महोत्सव आयोजित होगा। पढ़िए इंदौर से यह विशेष रिपोर्ट।
इंदौर। चतुर्थ पट्टाचार्य पूज्य आचार्य सुनील सागर जी महाराज ससंघ का इस वर्ष का वर्षोंयोग (चातुर्मास) नेमीनगर (जैन कॉलोनी) इंदौर में संपन्न होगा। चातुर्मास के मुख्य संयोजक इन्द्र सेठी मे बताया की चातुर्मास को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण है और भव्य स्वागत की तैयारियां जोरो शोरों से हो रही हैं।
बनेडियाजी में प्रवेश 8 जुलाई
आचार्यश्री ससंघ का 8 जुलाई को बनेड़िया जी तीर्थ क्षेत्र में प्रवेश होगा। इसके बाद 9 जुलाई को गंगवाल मिश्रीलाल जैन, 10 जुलाई को इंद्रमल सेठी के फार्म हाउस तथा 11 जुलाई को सुमति धाम में प्रवास रहेगा।
12 जुलाई को राजवाड़ा में होगी प्रभावी अगवानी
12 जुलाई को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में मुनिश्री की प्रभावी अगवानी की जाएगी। इसके पश्चात समवशरण, उदासीन आश्रम, उदयनगर, पंचबालयति, अंजलि नगर और गुमास्ता नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से विहार करते हुए संघ आगे बढ़ेगा।
26 जुलाई को नेमीनगर में मंगल प्रवेश
लगातार विहार के बाद 26 जुलाई को मुनिश्री ससंघ का नेमीनगर जैन कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश होगा। समाजजन इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियों में जुटे हैं।
2 अगस्त को चातुर्मास स्थापना महोत्सव
2 अगस्त को नेमीनगर में चातुर्मास स्थापना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। धर्मसभा, प्रवचन, आराधना और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ चातुर्मास की शुरुआत होगी।
समाज में उत्साह का माहौल
इंदौर का जैन समाज मुनिश्री के आगमन को लेकर उत्साहित है। श्रद्धालुओं का मानना है कि चातुर्मास के दौरान धर्म, साधना, स्वाध्याय और संस्कारों का व्यापक लाभ समाज को मिलेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।













Add Comment