राजधानी भोपाल के वरिष्ठ कर सलाहकार एवं समाजसेवी सुभाष जैन काला को भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा, दिल्ली का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाज के विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
भोपाल। राजधानी भोपाल के वरिष्ठ कर सलाहकार, समाजसेवी तथा जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जैन काला को भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा, दिल्ली का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर जैन समाज में हर्ष का वातावरण है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की नियुक्ति
भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद्र बड़जात्या ने सुभाष जैन काला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
समाज सेवा का मिला सम्मान
सुभाष जैन काला लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे अनेक राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
समाजजनों ने जताया हर्ष
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मनोनयन पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, हुकम जैन काका, होलास सोनी, शेखर छाबड़ा, आनंद नवीन गोधा, कमलेश कासलीवाल, हंसमुख गांधी, सुरेंद्रकुमार पंड्या, टी.के. वेद, बिमल अजमेरा, हेमचंद्र झांझरी सहित अनेक राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार
समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने इस मनोनयन के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद्र बड़जात्या के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सुभाष जैन काला के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।













Add Comment