दिगंबर जैन पंचायती ट्रस्ट, सुखलिया इंदौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बंधन गार्डन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समाजहित, सेवा और संगठन को सर्वोपरि रखते हुए नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर की यह रिपोर्ट।
इंदौर। दिगंबर जैन पंचायती ट्रस्ट, सुखलिया इंदौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ विधि समारोह 28 जून 2026 को बंधन गार्डन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं सामाजिक संसद की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। चुनाव एवं शपथ विधि अधिकारी चिराग जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अमित जैन, उपाध्यक्ष अजय पाटनी, सचिव राजीव जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन (पारसनाथ किराना), सहसचिव सचिन जैन, द्रव्य सेवा समिति संयोजक रितेश काला, मंदिर व्यवस्था समिति संयोजक सुरेंद्र जैन, मुनि सेवा समिति संयोजक दीपक सिंघई, सांस्कृतिक सचिव शुभ्रा जैन, पाठशाला संयोजक कांता वेद, महिला अध्यक्ष पारुल जैन तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विकास जैन ने समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

सेवा, संगठन और विकास का संदेश
दिगंबर जैन समाज की प्रवक्ता रेखा जैन ने बताया कि नवनिर्वाचित टीम को समाज की एकता, सेवा, संगठन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित जैन एवं पूरी टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन के सफल एवं समर्पित कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
मुख्य अतिथि आनंद गोधा ने अपने उद्बोधन में समाज की एकजुटता, सेवा भावना और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। समारोह में मनीष नायक, राहुल जैन स्पोर्ट्स, राजेश जैन दद्दू एवं संजय जैन काका विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर समाजश्रेष्ठी आर.के. जैन (सफायर), ओ.पी. सिंघई, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, प्रिंस जैन एवं चंद्रेश जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आत्मीयता, उत्साह और समाजहित के संकल्प के साथ संपन्न हुए इस समारोह में सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।













Add Comment