‘गाय विश्वस्य मातरः’ की भावना को साकार करते हुए ‘एक मुस्कान ग्रुप’ और आराधना ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 28 जून को अम्बा मौलिया गौशाला, कनाडिया गांव में जून माह की नियमित गौसेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। ‘गाय विश्वस्य मातरः’ की भावना को साकार करते हुए ‘एक मुस्कान ग्रुप’ और आराधना ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 28 जून को अम्बा मौलिया गौशाला, कनाडिया गांव में जून माह की नियमित गौसेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में दोनों ग्रुप के 35 सदस्यों ने तन्मयता से सहभागिता की। सुबह 10 बजे कनाडिया गांव स्थित अम्बा मौलिया गौशाला पहुंचे सदस्यों ने यहां मौजूद लगभग 200 गायों को अपने हाथों से रोटी, हरा चारा, भूसा, 8 तरह की ताजी हरी सब्जियां और मौसमी फल खिलाए। सभी ने पूरे मनोयोग से गौमाता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इनका विशेष सहयोग मिला
इस सेवा कार्य में आराधना ग्रुप के कमलेश जैन, राकेश, अंकित, अनुराग, राजीव, प्रो. रमाकांत राव, भरत, चर्चिल दुबे, सुनील इंदकप, अंकित चौधरी, राहुल जैन, आनंद और चिराग ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कमलेश जैन और अतुल प्रकाश जैन की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में अनिल और संध्या भाभी का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह मिलजुलकर गौसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने पर सहमति जताई। आयोजकों ने बताया कि ‘गौसेवा ही सच्ची मानव सेवा है’ के संकल्प के साथ हर माह नियमित रूप से इस तरह की गतिविधि आयोजित की जाती है। गौशाला प्रबंधन ने दोनों ग्रुप के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।













Add Comment