चुलगिरी में आचार्य श्री वर्धमानसागर जी 35 साधुओं के सानिध्य में 21 फीट के खड्गासन वर्तमान शासन नायक 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक श्री महावीर जन्म कल्याणक उपलक्ष्य में पंचामृत अभिषेक किया गया। जयपुर से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…
जयपुर। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी परंपरा में आचार्य श्री देशभूषण जी महाराज की मंगल प्रेरणा से निर्मित अतिशय क्षेत्र अनेक समाधिस्थ साधुओं की छतरी स्थली चुलगिरी में आचार्य श्री वर्धमानसागर जी 35 साधुओं के सानिध्य में 21 फीट के खड्गासन वर्तमान शासन नायक 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक श्री महावीर जन्म कल्याणक उपलक्ष्य में पंचामृत अभिषेक किया गया। कई पुण्यार्जक परिवारों ने भक्ति भाव से अभिषेक किया।
![]()

शनिवार को प्रातः 21 फीट के खड्गासन श्री महावीर स्वामी का जल अभिषेक,भव्य पंचामृत अभिषेक, नारियल रस, शर्करा,घी, क्षीर, दूध, सर्वोषधि चार कलश, चंदन, पुष्प, मंगल आरती, सुगंधित जल आदि से महामस्तकाभिषेक एवं शांति धारा संघ सान्निध्य में हुई। सुरेश सबलावत, राजकुमार सेठी अनुसार आचार्य श्री संघ की आहार चर्या के बाद सामयिक राणा जी की नसिया में हुई। आचार्य श्री संघ का संभावित शनिवार शाम को 2.7 किमी विहार दिगंबर मंदिर सेठी नगर से होगा। 29 मार्च को प्रातः 4 किमी पाटोदी जी के दिगंबर मंदिर मोदीखाना के लिए विहार होगा।













Add Comment