समाचार

भगवान महीवार जन्मकल्याणक महोत्सव : पंचकल्याणक का किया मंचन


दिगंबर जैन समाज भीलूड़ा की ओर से महावीर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रात गुरुदेव वैज्ञानिक कनक नंदीजी महाराज के सानिध्य में पंचामृत अभिषेक और शांति धारा की गई। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। पढ़िए श्रीफल परिवार के समन्वयक धर्मेंद्र जैन की रिपोर्ट…


भीलूड़ा। दिगंबर जैन समाज भीलूड़ा की ओर से महावीर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रात गुरुदेव वैज्ञानिक कनक नंदीजी महाराज के सानिध्य में पंचामृत अभिषेक और शांति धारा की गई। तत्पश्चात महाराज जी का प्रवचन हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान महावीर के पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात दोपहर में महाराज की पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम हुआ और गुरुवाणी ने सभी को लाभान्वित किया गया। सांयकालीन महाप्रसाद व रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आगम ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

इसके साथ ही समाज के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का नाटक का मंचन किया गया, जिसमें भगवान के पांचों कल्याणक मनाए गए और भगवान महावीर की आरती रात के बाद गर्भ कल्याणक व जन्म कल्याणक का मंचन किया गया।

इसके बाद प्रातः कालीन भगवान महावीर को झूला झुलाया गया। भगवान के तप, ज्ञान, मोक्ष कल्याणक और दीक्षा कल्याणक के बाद आहार चर्या का कार्यक्रम किया गया।

इसके बाद केवल ज्ञान और मोक्ष कल्याणक का मंचन किया गया। पंचकल्याण के मंचन के बाद भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page