समाचार

लिया जैनदर्शन की वैज्ञानिकता को अपने जीवन में भी उतारने का संकल्प : जिनदर्शन कर अभिभूत हुआ : अक्षय कुमार


हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता अक्षय कुमार ने बीते दिनों श्री सीमंधर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर, विले पार्ले, मुंबई के दर्शन कर इस मंदिर के अप्रतिम सौंदर्य, शांति और दिव्यता की मुक्त कंठ से सराहना की। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता अक्षय कुमार ने बीते दिनों श्री सीमंधर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर, विले पार्ले, मुंबई के दर्शन कर इस मंदिर के अप्रतिम सौंदर्य, शांति और दिव्यता की मुक्त कंठ से सराहना की। अक्षय कुमार ने इस बात की प्रसन्नता जाहिर कि वर्तमान की भौतिकता के बीच भी विले पार्ले का ये भव्य जैन मंदिर युवाओं में आध्यात्मिकता और सत्संस्कारों के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने यहां से मिली धार्मिक, आध्यात्मिक सीख और जैनदर्शन की वैज्ञानिकता को अपने जीवन में भी उतारने का संकल्प व्यक्त किया तथा इस मंदिर के दर्शन का परम सौभाग्य प्रदान कराने में मंदिर ट्रस्ट के निमिष भाई एवं अन्य ट्रस्टी गणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी पुनः इस मंदिर में स्थित जिन प्रतिमा के दर्शन व सीमंधर भगवान की वीतरागिता को अपने जीवन में भी आत्मसात करने की भावना व्यक्त की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
10
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page