समाचार

शालीमार एन्क्लेव जैन मंदिर में आयोजन : भक्तों ने चढ़ाया प्रभु को निर्वाण लाडू


आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनि श्री ज्ञातसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट….


आगरा। आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनि श्री ज्ञातसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ भक्तों ने आचार्य श्री के उच्चारित मंत्रों के साथ प्रभु का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। भक्तों ने विधानाचार्य के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मण्डल पर अर्घ्य अर्पित कर श्री आदिनाथ विधान सम्पन्न किया।

इसके बाद सभी भक्तों ने निर्वाण काण्ड का पाठकर श्री आदिनाथ भगवान के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर पर राजकुमार गुड्डू, मुकेश जैन रपरिया, राजू गोधा, संजय गोधा, अंकेश जैन, आर्जव जैन सहित शालीमार एन्क्लेव एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page