समाचार

तुलसी नगर जैन मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव होगा 2- 3 मई को पंचकल्याणक महोत्सव एवं मंदिर की स्थापना का हुआ एक वर्ष पूर्ण 


1008 श्री मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर न्यास तुलसी नगर, के महामंत्री दिनेश कुमार जैन एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि तुलसीनगर जिनालय के पंचकल्याणक महोत्सव एवं मंदिर जी स्थापना को दिनांक 2 मई 2024 को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट 


 इंदौर। 1008 श्री मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर न्यास तुलसी नगर के महामंत्री दिनेश कुमार जैन एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया तुलसीनगर जिनालय के पंचकल्याणक महोत्सव एवं मंदिर जी स्थापना को दिनांक 2 मई 2024 को एक वर्ष पूर्ण हो रहा है।गुरुवार दिनांक 02 मई 2024 श्री मुनिसुब्रतनाथ भगवान के ज्ञान कल्याण दिवस पर प्रातः 7:00 बजे मूल नायक श्री मुनिसुब्रतनाथ भगवान के मस्तकाभिषेक के पश्चात 8:30 बजे से श्री मुनिसुब्रतनाथ विधान किया जाएगा।

शुक्रवार दिनांक 3 मई 2024 को श्री मुनिसुब्रतनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याण दिवस पर प्रातः 7:15 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद 8:00 बजे से श्री पंच परमेष्ठी विधान किया जाएगा। दोनों दिन रात्रि में 8:00 बजे से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।सभी कार्यक्रम ब्रह्मचारी नितिन भैया के सानिध्य में संपन्न होंगे।पिछले वर्ष पंचकल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष रहे हंसमुख गांधी ,ट्रस्ट कमेटी एवं महिला मंडल के सभी सदस्यों ने सभी समाज जनों से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने हेतु निवेदन किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें